विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समुद्रिक शास्‍त्र: क्या आपका पार्टनर भी है डरपोक और कायर? चेहरे के ये 5 निशान तुरंत खोल देते हैं पोल

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:41 PM (IST)

क्या आपका पार्टनर मुश्किल में घबरा जाता है? सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार चेहरे के 5 निशान डरपोक और कायर स्वभाव ...और पढ़ें

चेहरे के ये 5 निशान बताते हैं स्वभाव । (Picture Credit- AI Generated)

चेहरे के ये 5 निशान बताते हैं स्वभाव । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. छोटी और अंदर धंसी आंखें सतर्क स्वभाव का संकेत।

  2. हल्की और बिखरी भौंहें कमजोर आत्मविश्वास दर्शाती हैं।

  3. छोटी या चपटी नाक कम नेतृत्व क्षमता का प्रतीक।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के चेहरे, आंखों, नाक, होंठ और ठुड्डी की बनावट को उसके स्वभाव और व्यक्तित्व से जोड़कर देखा जाता है। इसी आधार पर चेहरे की कुछ खास बनावट व्यक्ति की सोच, आत्मविश्वास और व्यवहार के बारे में भी संकेत देती है।

अगर आप अपने पार्टनर के स्वभाव को समझना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि वह मुश्किल परिस्थितियों में कितना साहस दिखाता है, तो सामुद्रिक शास्त्र में बताए गए इन 5 संकेतों पर गौर करें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका पार्टनर कितना ज्‍यादा बहादुर है।

छोटी और अंदर की ओर धंसी आंखें

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, बहुत छोटी और अंदर की ओर धंसी हुई आंखों वाले लोगों को स्वभाव से सतर्क और संकोची होते हैं। ऐसे लोग किसी भी नए या मुश्किल माहौल में जाने से पहले कई बार सोचते हैं। कई बार इनमें आत्मविश्वास की कमी भी दिखाई देती है। चुनौती सामने आने पर ये लोग तुरंत फैसला लेने के बजाय परिस्थिति को समझने और सुरक्षित रास्ता चुनने की कोशिश करते हैं।

बहुत हल्की और बिखरी हुई भौंहें

भौंहों को व्यक्ति की इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास से जोड़कर देखा जाता है। यदि किसी व्यक्ति की भौंहें बहुत हल्की, पतली और बिखरी हुई हों, तो सामुद्रिक शास्त्र में इसे कमजोर आत्मविश्वास का संकेत माना जाता है। ऐसे लोग बड़े फैसले लेते समय ज्यादा सोच-विचार करते हैं और सहम जाते हैं। इन्हें जिम्मेदारी लेने या जोखिम उठाने में थोड़ी हिचकिचाहट होती है। कई बार डर के मारे ये लोग दूसरों की राय को भी अपने फैसलों से अधिक महत्व देते हैं।

बहुत छोटी या चपटी नाक

सामुद्रिक शास्त्र में नाक को व्यक्ति के आत्मसम्मान, व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता से जोड़कर देखा जाता है। बहुत छोटी या सामने से अधिक चपटी नाक को कुछ मान्यताओं में कमजोर नेतृत्व क्षमता का संकेत देती है। ऐसे व्यक्ति जोखिम लेने के बजाय सुरक्षित विकल्प चुनना पसंद करते हैं। किसी बड़े फैसले या चुनौतीपूर्ण स्थिति में ये पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में सोचते हैं।

अंदर की ओर धंसी हुई ठुड्डी

चेहरे की बनावट में ठुड्डी को भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति की ठुड्डी अंदर की ओर दबी हुई या पीछे की तरफ झुकी हुई दिखाई देती है, तो सामुद्रिक शास्त्र में इसे कमजोर संकल्प शक्ति वाला माना जाता है। ऐसे लोगों के बारे में माना जाता है कि वे कठिन परिस्थितियों में जल्दी निराश हो सकते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र में चेहरे की बनावट से व्यक्तित्व के बारे में कई तरह की मान्यताएं बताई गई हैं। लेकिन किसी व्यक्ति को केवल उसके चेहरे या किसी एक निशान के आधार पर डरपोक या कायर समझना सही नहीं है। व्यक्ति का स्वभाव उसकी परवरिश, अनुभव, आत्मविश्वास और परिस्थितियों से भी प्रभावित होता है। इसलिए इन संकेतों को केवल पारंपरिक मान्यता के तौर पर ही देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- छोटी आंखों वाले होते हैं दिल के काले या दिमाग के तेज? सामुद्रिक शास्त्र खोल रहा है सारे भेद

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: शादी से पहले देख लें लड़की के पैरों की बनावट, ये निशानियां बताती हैं सौभाग्यशाली है या नहीं

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।