विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सामुद्रिक शास्‍त्र: जिनकी भौंहें आपस में जुड़ी होती हैं, उनके स्‍वभाव में छिपी होती हैं ये खास बातें

Published: Sat, 14 Nov 2026 02:17 PM (GMT+05:30)

सामुद्रिक शास्त्र में भौंहों की बनावट से व्यक्ति के स्वभाव का पता चलता है। जिनकी भौंहें आपस में जुड़ी होती ...और पढ़ें

जिन लोगों की भौंहें आपस में जुड़ी होती हैं, वे बुद्धिमान होते हैं। (Picture Credit- AI Generated)

जिन लोगों की भौंहें आपस में जुड़ी होती हैं, वे बुद्धिमान होते हैं। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की दोनों भौंहें बीच में आपस में मिली होती हैं, उनके अंदर कुछ खास गुण माने जाते हैं। ऐसे लोग बुद्धिमान, गंभीर और दृढ़ निश्चयी स्वभाव के होते हैं। इनसे जुड़ी और भी कई विशेष बातें होती हैं, जो इन्‍हें दूसरों से अलग बनाती हैं। आइए जानते हैं जुड़ी हुई भौंहों वाले लोगों के स्वभाव से जुड़ी खास बातें।

तेज दिमाग और दूरदर्शी सोच

सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों की भौंहें आपस में जुड़ी होती हैं, उनका दिमाग काफी तेज होता है। ऐसे लोग किसी भी बात को आसानी से समझने और उसके अलग-अलग पहलुओं पर विचार करने की क्षमता रखते हैं। ये लोग कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने के बजाय उसके अच्छे और बुरे परिणामों के बारे में सोचते हैं। इनकी सोच दूरदर्शी होती है। ये आने वाले समय को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बनाना पसंद करते हैं।

गंभीर और एकाग्र स्वभाव

जुड़ी हुई भौंहों वाले लोगों को स्वभाव से गंभीर और मेहनती होता है। ये जिस काम को करने का फैसला कर लेते हैं, उसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। इनका ध्यान आसानी से अपने लक्ष्य से नहीं भटकता। ये काम को अधूरा छोड़ना पसंद नहीं करते और हर जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने की कोशिश करते हैं।

अपनी बातें दूसरों से छिपाकर रखते हैं

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों का स्वभाव थोड़ा रहस्यमयी होता है। ये अपनी निजी बातें और भावनाएं हर किसी के साथ साझा करना पसंद नहीं करते। इनके मन में क्या चल रहा है, इसका अंदाजा लगाना कई बार मुश्किल होता है। ये किसी पर भी जल्दी भरोसा नहीं करते। जब इन्हें किसी व्यक्ति पर विश्वास हो जाता है, तभी ये उसके सामने अपने मन की बातें खुलकर रखते हैं।

दृढ़ निश्चयी और आत्मविश्वासी होते हैं

जिन लोगों की दोनों भौंहें आपस में मिली होती हैं, उन्हें अपने फैसलों पर टिके रहने वाला माना जाता है। ये किसी भी मुश्किल परिस्थिति में आसानी से हार नहीं मानते। इनके अंदर आत्मविश्वास होता है। अगर ये कोई लक्ष्य तय कर लेते हैं, तो उसे पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं। दूसरों की बातों से ये जल्दी प्रभावित नहीं होते और अपनी सोच के अनुसार आगे बढ़ना पसंद करते हैं।

संवेदनशील और समझदार होते हैं

मान्यताओं के अनुसार, ऐसे लोग बाहर से भले ही गंभीर दिखाई दें, लेकिन अंदर से काफी संवेदनशील होते हैं। ये दूसरों की भावनाओं को बहुत अच्‍छे से समझते हैं। किसी अपने को परेशानी में देखकर ये उसकी मदद के लिए आगे आ जाते हैं। ये अपने रिश्तों को महत्व देते हैं और अपनों के सुख-दुख में साथ खड़े रहना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: पैरों के Foot Print से जानें कितने बुद्धिमान, भाग्यशाली और धनवान हैं आप ?

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: क्या आपका पार्टनर भी है डरपोक और कायर? चेहरे के ये 5 निशान तुरंत खोल देते हैं पोल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।