सावधान! दाईं या बाईं आंख का फड़कना दे रहा है बड़ा संकेत, जानें कब बदलेगी आपकी किस्मत!
क्या आपकी आंख अचानक फड़कती है? इसे थकान न समझें। सामुद्रिक शास्त्र में पुरुषों और महिलाओं के लिए दाईं और बाईं आंख फड़कने के अलग-अलग शुभ-अशुभ संकेत बताए गए हैं।

आंख फड़कना भविष्य की घटनाओं का संकेत देता है (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी गौर किया है कि अचानक आपकी आंख फड़कने लगती है? कई बार आंखों का फड़कना कुछ सेकंड में बंद हो जाता है, तो कभी-कभी यह परेशानी लंबे समय तक बनी रहती है। आमतौर पर लोग इसे थकान या तनाव से जोड़ते हैं, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में आंख फड़कने को भविष्य में होने वाली घटनाओं से भी जोड़कर देखा जाता है।
समुद्र शास्त्र में पुरुषों और महिलाओं की दाईं और बाईं आंख फड़कने के अलग-अलग संकेत होते हैं। कुछ स्थितियों में इन्हें शुभ माना जाता है, जबकि कई बार इन्हें अशुभ संकेत भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि इन मान्यताओं के अनुसार पुरुषों और महिलाओं की आंख फड़कने का क्या मतलब होता है।
पुरुषों की दाईं आंख फड़कने का क्या होता है मतलब?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पुरुषों की दाईं आंख फड़कना शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी पुरुष की दाईं आंख फड़कती है, तो उसे जीवन में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसे करियर में तरक्की और आर्थिक लाभ से भी जोड़कर देखा जाता है। चलिए जानते हैं कि पुरुषों की दाईं आंख फड़कने का क्या मतलब होता है।
- मान्यता के अनुसार, पुरुषों की दाईं आंख फड़कना आर्थिक स्थिति में सुधार का संकेत हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति को कहीं से धन लाभ मिल सकता है या लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना होती है।
- यदि किसी पुरुष की दाईं आंख फड़कती है, तो इसे नौकरी और व्यवसाय में तरक्की मिल सकती है। अगर कोई नई नौकरी तलाश कर रहा है, तो वह भी उसे मिल सकती है। वहीं नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है।
- दाईं आंख का फड़कना किसी अच्छी खबर के आने का संकेत भी माना जाता है। यह खबर परिवार, नौकरी, व्यवसाय या किसी व्यक्तिगत काम से जुड़ी हो सकती है।
पुरुषों की बाईं आंख फड़कने का क्या होता है मतलब?
पुरुषों की बाईं आंख फड़कना अशुभ संकेत माना जाता है। इसे आने वाली परेशानियों, मानसिक तनाव या काम में रुकावट से जोड़कर देखा जाता है।
- समुद्र शास्त्र के अनुसार पुरुषों की बाईं आंख फड़कने पर किसी जरूरी काम में बाधा आ सकती है। कुछ लोग इसे किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले सावधानी बरतने का संकेत मानते हैं।
- बाईं आंख फड़कने को चिंता और मानसिक तनाव से भी जोड़ा जाता है। यदि कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा स्ट्रेस में है, तब उसकी आंखें फड़कने लग जाती हैं।
- पुरुषों की बाईं आंख फड़कने को कभी-कभी किसी से मतभेद या विवाद होने की आशंका से भी जोड़ा जाता है।
महिलाओं की बाईं आंख फड़कने का क्या होता है मतलब?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, महिलाओं की बाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है। ऐसी धारणा है कि यह जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि और अच्छे अवसर मिलने का संकेत होता है ।
- महिलाओं की बाईं आंख फड़कना परिवार में सुख-शांति और खुशियों के आगमन की ओर ईशारा माना जा सकता है। कुछ लोग इसे परिवार में किसी शुभ समाचार के मिलने का संकेत भी मानते हैं।
- महिलाओं की बाईं आंख फड़कने को धन लाभ से भी जोड़ा जाता है। धारणा है कि इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने या किसी रुके हुए काम के पूरा होने का संकेत मिलता है।
- महिलाओं की बाईं आंख फड़कना किसी इच्छा के पूरी होने या लंबे समय से चल रही परेशानी दूर होने का संकेत हो सकता है।
महिलाओं की दाईं आंख फड़कने का क्या होता है मतलब?
महिलाओं की दाईं आंख फड़कने को अशुभ माना जाता है। इसे परिवार में मतभेद, काम में रुकावट या आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि आंख फड़कने से कोई बुरी घटना जरूर होगी।
- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, महिलाओं की दाईं आंख फड़कना परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद होने का संकेत हो सकता है।
- महिलाओं की दाईं आंख फड़कने पर पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी हो जाता है, क्योंकि माना जाता है कि इससे धन की हानि होती है।
- महिलाओं की दाईं आंख फड़कने से बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। हालांकि, काम का फल आपकी मेहनत पर निर्भर करता है।
अत: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार महिलाओं की बाईं और पुरुषों की दाईं आखों के फड़कने को शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: पैर के अंगूठे की बनावट से जानें अपनी किस्मत, जीवन में कितनी मिलेगी सुख-समृद्धि?
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: मोटी भौंह वाली महिलाओं के पास होते हैं ये 3 गुण, सभी को करती हैं अपनी ओर आकर्षित
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
