जब घर में दिखने लगें ये 7 संकेत, तो समझ लें आने वाली है भयंकर कंगाली!
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आर्थिक संकट आने से पहले कई संकेत मिलते हैं। यदि इन्हें समय रहते पहचान लिया जाए, तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।

कंगाल होने पर मिलते हैं ये संकेत (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब किसी पर आर्थिक संकट आता है, तो उससे पहले कई तरह के संकेत मिलते हैं। जिसका प्रभाव दैनिक जीवन पर पड़ता है। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया है, तो बड़े आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आर्थिक संकट आने से पहले कौन-से संकेत मिलते हैं।

(AI Generated Image)
तुलसी का सुख जाना
सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी की पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और सुख-शांति का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आपके घर में लगा तुलसी का पौधा बार-बार सुख रहा है, तो इसे आर्थिक संकट का संकेत माना जाता है। ऐसे में तुलसी की विशेष देखभाल करें।
नल से पानी टपकना
अगर आपके घर के नल से पानी टपक रहा है, तो इस अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, नल से पानी टपकने से कर्ज की समस्या बढ़ने का संकेत माना जाता है। साथ ही धन की कमी हो सकती है।
कांच का टूट जाना
वास्तु के अनुसार, अगर आपके घर में बार-बार कांच का शीशा टूट रहा है, तो इसे नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि का संकेत माना जाता है। इससे परिवार के सदस्यों को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
झगड़े की स्थिति का बनना
ऐसा माना जाता है कि जिस घर में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं पर मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े की स्थिति बनी रहती है, तो इसे आर्थिक गिरावट का बड़ा संकेत माना जाता है।
आभूषणों का खो जाना
सोना या चांदी के आभूषणों का घर में से खो जाना जाना भी आर्थिक तंगी का संकेत माना जाता है।
हाथ में पैसा नहीं टिकना
अगर आपके हाथ में पैसा नहीं टिक रहा है, तो इसे भी कंगाली की शुरुआत का संकेत माना जाता है। इसलिए पैसों को सोच-समझकर खर्च करें।
लाल चींटियों का आना
घर में लाल चींटियों के आने पर भी कर्ज की समस्या बढ़ने का संकेत माना जाता है।
यह भी पढ़ें- पितृ दोष से पाना है छुटकारा? तो इस दिशा में लगा दें पितरों की तस्वीर, खुलेंगे तरक्की के बंद दरवाजे
यह भी पढ़ें- केले के पौधे की गलत दिशा आपको कर सकती है कंगाल, आज ही करें सुधार, पढ़ें वास्तु नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
