विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vastu Tips: वास्तु की मदद से नए घर में इस तरह बढ़ाएं पॉजिटिविटी, दूर होंगी सभी अड़चन

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Thu, 19 Mar 2026 11:04 AM (GMT+05:30)

वास्तु शास्त्र (Vastu shastra), एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है। अगर आप अपने नए घर वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Vastu Tips For New Home in hindi

Vastu Tips For New Home in hindi

HighLights

  1. वास्तु टिप्स की मदद से बनी रहती है सुख-समृद्धि

  2. मुख्य द्वार पर जरूर रखें वास्तु नियमों का ध्यान

  3. घर में नहीं होना चाहिए टपकटता हुआ नल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति की यह चाह रहती है कि नए घर (Vastu Tips For New Home) में सुख-समृद्धि के साथ उसका प्रवेश हो और हमेशा खुशहाली बनी रहे। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका ख्याल आपको अपने नए घर में जरूर रखना चाहिए, ताकि पॉजिटिविट एनर्जी का फ्लो बना रहे।

कैसा होना चाहिए लिविंग रूम

लिविंग रूम को हमेशा साफ-सुथरा रखें। ध्यान रहे कि कमरे में हल्के रंगों जैसे सफेद, क्रीम और पेस्टल आदि का इस्तेमाल करें। लिविंग रूम हवादार होना चाहिए। पॉजिटिविटि को बढ़ाने के लिए आप यहां हरे पौधे भी लगा सकते हैं। वहीं अगर आप लिविंग रूम में शीशा लगाना चाहते हैं, तो इसे उत्तर दिशा की दीवार पर लगाएं।

मेन गेट के वास्तु नियम

main door i (2)

(Picture Credit: Freepik)

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि मुख्य द्वार से ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। अगर आप घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बनाए रखना चाहते हैं, तो मेन गेट को हमेशा साफ-सुथरा रखें। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके मेन गेट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए। दरवाजे के ठीक सामने कोई दीवार, खंभा नहीं होना चाहिए, वरना इससे ऊर्जा में अवरोध उत्पन्न होता है।

रसोई में रखें इन बातों का ध्यान

वास्तु नियमों के अनुसार, रसोई में टूटा-फूटा सामान, कूड़ा, या झाड़ू आदि रखने से बचना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि रसोई में गैस स्टोव और पानी का सिंक कभी भी एक ही स्थान पर नहीं होना चाहिए। इसी के साथ कभी भी किचन के ठीक सामने बाथरूम न बनवाएं। इन नियमों की अनदेखी पर व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है।

bathroom AI

(AI Generated Image)

इन नियमों की न करें अनदेखी

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में कहीं भी टपकता हुआ नल भी नहीं होना चाहिए, वरना यह आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। यह भी सुनिश्चित करें कि सभी फर्नीचर सही स्थिति में हों। घर में टूटा हुआ फर्नीचर या खराब बिजली के उपकरण रखने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।

यह भी पढ़ें - Feng Shui Tips: ऐसा होना चाहिए आपका मेनडोर, ताकि सिर्फ पॉजिटिविटी ही आए अंदर

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: इन आदतों से रूठ सकती है आपकी किस्मत, आज ही सुधारें ये गलतियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।