विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Astro Tips: पूजा के दौरान मिले ये शुभ-अशुभ संकेत, तो समझिए चमकने वाली है किस्मत

Published: Sat, 18 May 2024 10:21 AM (GMT+05:30)

Astro Tips in Hindi धार्मिक मान्यता के अनुसार पूजा के दौरान कई तरह के संकेत मिलते हैं। इनमें कुछ संकेत ...और पढ़ें

Astro Tips: पूजा के दौरान मिले ये शुभ-अशुभ संकेत, तो समझिए चमकने वाली है किस्मत
Astro Tips: पूजा के दौरान मिले ये शुभ-अशुभ संकेत, तो समझिए चमकने वाली है किस्मत

HighLights

  1. पूजा के दौरान मिलने वाले कुछ संकेत शुभ माने जाते हैं।
  2. शुभ संकेत सफलता की तरफ इशारा करते हैं।
  3. दीपक की लौ से कई प्रकार के संकेत मिलते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Puja Ke Shubh Sanket: सनातन धर्म में देवी-देवता की पूजा के दौरान उन्हें कुछ चीजें अर्पित करने का विधान है। इनमें चंदन, हल्दी, अक्षत, कुमकुम और फूल समेत आदि शामिल है। साथ ही विशेष चीजों का भोग लगाया जाता है, जिससे प्रभु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा के दौरान कई तरह के संकेत मिलते हैं। इनमें कुछ संकेत शुभ-अशुभ माने जाते हैं, जो जातक के जीवन से संबंधित होते हैं। आइए जानते हैं पूजा के दौरान मिलने वाले शुभ और अशुभ संकेत के बारे में।

यह भी पढें: Rahu-Ketu: राहु-केतु की पूजा से दूर होंगे सभी दुख, जरूर करें उनके इस कवच का पाठ

मिलते हैं ये संकेत

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा के दौरान भगवान की प्रतिमा से फूल का गिरना शुभ संकेत माना जाता है। इस संकेत का मतलब है यह कि जातक की मनोकामना पूरी होने वाली है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होने वाली है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
  • देवी-देवता की पूजा सच्चे मन से करनी चाहिए। इस तरह की आराधना से प्रभु प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि पूजा के दौरान अगर साधक की आंखों में से आंसू आ जाए, तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इससे मनोकामना जल्दी पूरी होती है।
  • ज्योतिष शास्त्र की मानें पूजा के दौरान दीपक की लौ से कई तरह के संकेत मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि दीपक की लौ ऊपर की तरफ जाती है, तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इससे वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।
  • दीपक जलाते समय अगर दीया गिर जाए, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब यह है कि जातक को जीवन में आर्थिक परेशानी या किसी बीमारी का सामना करना पड़ता है।
  • इसके अलावा पूजा के दौरान यदि सिंदूर की डिब्बी का गिरना अशुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब यह है कि जातक की लव लाइफ में कोई समस्या आने वाली है।

यह भी पढें: Chanakya Niti: मीठी-मीठी बातों में सज्जन लोगों को भी फंसा लेते हैं ऐसे लोग, जानिए क्या कहते हैं चाणक्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।