Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rang Panchami 2024 Upay: मनचाहा वर पाने के लिए रंग पंचमी पर करें ये उपाय, सभी परेशानियां होंगी दूर

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 10:00 AM (IST)

    चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी (Rang Panchami 2024) का त्योहार पड़ता है। रंग पंचमी का पर्व भगवान श्री कृष्ण और श्री राधा रानी के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन देवी-देवताओं ने ब्रज में श्री राधा और कृष्ण के संग होली खेली थी। इसलिए रंग पंचमी मनाई जाती है।

    Hero Image
    Rang Panchami 2024 Upay: मनचाहा वर पाने के लिए रंग पंचमी पर करें ये उपाय, सभी परेशानियां होंगी दूर

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Rang Panchami 2024 Upay: रंग पंचमी का पर्व आज मनाया जा रहा है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार पड़ता है। रंग पंचमी का पर्व भगवान श्री कृष्ण और श्री राधा रानी के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन देवी-देवताओं ने ब्रज में श्री राधा और कृष्ण के संग होली खेली थी। इसलिए रंग पंचमी मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन किए उपाय बेहद फलदायी होते हैं और साधक की मनचाही मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं रंग पंचमी के इन चमत्कारी उपायों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Rang Panchami 2024: रंग पंचमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

     रंग पंचमी उपाय (Rang Panchami Upay)

    • अगर आप मनचाहा वर चाहती हैं, तो रंग पंचमी के दिन किए गए उपाय आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। रंग पंचमी के दिन कन्या मां पार्वती को लाल गुलाल और श्रृंगार की चीजें अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर होती हैं और मनचाहा वर की प्राप्ति होती है।  
    • इसके अलावा रंग पंचमी के दिन भैरव देव, बजरंगबली और मां लक्ष्मी को लाल गुलाल अर्पित करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन के क्लेश से छुटकारा मिलता है।  
    • अगर आप अपनी मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण करना चाहते हैं, तो इसके लिए भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण और श्री हरि की पूजा करें और उन्हें गुलाल लगाएं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  

    रंग पंचमी 2024 शुभ मुहूर्त

    चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का प्रारंभ 29 मार्च को रात 08 बजकर 20 मिनट से हो गई है और इसका समापन 30 मार्च को रात 09 बजकर 13 मिनट पर होगा। ऐसे में रंग पंचमी का पर्व आज यानी 30 मार्च, शनिवार के दिन मनाया जा रहा है।  

    यह भी पढ़ें: Rang Panchami 2024: रंग पंचमी की पूजा में करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर इच्छा


    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'