Ram Navami 2025 Date: 5 या 6 अप्रैल, कब है राम नवमी? यहां देखें सही डेट और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम नवमी (Ram Navami 2025) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही दान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार राम नवमी पर इन शुभ कामों को करने से सभी दुख और दर्द दूर होते हैं और प्रभु प्रसन्न होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल राम नवमी (Ram Navami 2025) के पर्व को देशभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम के साथ मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ था। इसी वजह से हर साल इस तिथि को राम नवमी के रूप में मनाई जाती है।
राम नवमी के दिन उपासना करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस बार राम नवमी की डेट को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बन रही है, तो ऐसे आइए हम आपको बताएंगे राम नवमी की सही डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।
(Pic Credit-AI)
राम नवमी 2025 डेट और टाइम (Ram Navami Date and Time)
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 05 अप्रैल को शाम 07 बजकर 26 मिनट पर होगी। वहीं, तिथि का समापन अगले दिन यानी 06 अप्रैल को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस प्रकार 06 अप्रैल (Kab Hai Ram Navami 2025) को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Ram Navami 2025: होली खत्म होते ही राम नवमी को लेकर आ गया नया अपडेट, यहां तुरंत दूर कर लें सारा कन्फ्यूजन
राम नवमी 2025 शुभ मुहूर्त (Ram Navami 2025 Shubh Muhurat)
पूजा करने का शुभ मुहूर्त- 06 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 34 मिनट से 05 बजकर 20 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 41 मिनट से शाम 07 बजकर 03 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजे 12 बजकर 46 मिनट तक
राम नवमी के उपाय (Ram Navami Ke Upay)
- कार्यों में सफलता पाने के लिए राम नवमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम की विधिपूर्वक पूजा करें और देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। उन्हें चंदन का तिलक लगाएं और श्रीराम स्तुति का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक को सभी कामों में सफलता प्राप्त होती है और प्रभु प्रसन्न होते हैं।
- इसके अलावा राम नवमी के दिन अन्न और धन का दान करना शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से साधक को भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें: Ram Navami 2025: इन शुभ योग में मनाई जाएगी राम नवमी, जानें पूजा मुहूर्त और नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।