Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रामचर‌ित मानस में बताया गया है क‌ि ऐसे व्यक्त‌ि जीवन में कभी धनवान नहीं हो सकते

    By Preeti jhaEdited By:
    Updated: Fri, 11 Nov 2016 02:23 PM (IST)

    रामचर‌ित मानस में बताया गया है क‌ि ऐसे व्यक्त‌ि जीवन में कभी धनवान नहीं हो सकते। अगर आपमें भी यह बातें हैं तो जीवन में हमेशा धन की कमी रहेगी। ...और पढ़ें

    Zodiac Wheel

    वार्षिक राशिफल 2026

    जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।

    अभी पढ़ें

    भगवान राम की लीला कथा रामचर‌ित मानस में अलग-अलग प्रसंगों के माध्यम से मनुष्यों के ल‌िए कई संदेश द‌िए गए हैं। इनमें स्त्री पुरुष संबंधों से लेक‌र, भाई, माता, गुरुओं एवं धन संबंधी व‌िषयों पर भी बताया गया है।

    राम चर‌ित मानस के अरण्य कांड में एक प्रसंग है ज‌िसमें रावण की बहन सूर्पणखा राम और लक्ष्मण से व‌िवाह करने की इच्छा प्रगट करती है। उस समय राम और लक्ष्मण जी ने सूर्पणखा को बताया क‌ि वह उनकी इच्छा पूरी नहीं कर सकते साथ ही बातों बातों यह भी बताया क‌ि कुछ पुरुषों की इच्छाएं कभी पूरी नहीं हो सकती हैं। और इन इच्छाओं का संबंध धन से है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लक्ष्मण जी के माध्यम से रामचर‌ित मानस में बताया गया है क‌ि ऐसे व्यक्त‌ि जीवन में कभी धनवान नहीं हो सकते। अगर आपमें भी यह बातें हैं तो समझ लीज‌िए जीवन में हमेशा धन की कमी रहेगी।

    ज‌िन लोगों में क‌िसी चीज का नशा करने की आदत है वह कभी धनी नहीं हो सकते। ऐसे व्यक्त‌ि के पास अगर पुरखों का खजाना भी हो तो उन्हें भी खाली कर देते हैं। इसल‌िए धनवान बनने की चाहत है तो नशे से खुद को दूर रखें।

    पराए स्त्री पुरुष से संबंध रखने वाले व्यक्त‌ि कभी धनवान और सुखी नहीं हो सकते हैं। इनका धन व्यभ‌‌िचार में नष्ट हो जाता है और इन्हें मृत्यु के बाद सद्गत‌ि भी नहीं म‌िलती।

    लोभी व्यक्त‌ि हमेशा क‌िसी भी तरह धन पाने की चाहत रखता है। लेक‌िन जो धन के पीछे ज्यादा भागता है धन और यश दोनों उससे उतनी ही दूर होते जाते हैं। लोभी व्यक्त‌ि न तो अपनी मर्यादा का ध्यान रख पाता है और न दूसरे के सम्मान का इसल‌िए यह आदर रूपी धन से भी वंच‌ित रह जाते हैं।