Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पूजा होगी असफल

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 05:10 PM (IST)

    पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है। इस बार प्रदोष व्रत 9 जनवरी को है। प्रदोष व्रत के दिन मंगलवार होने की वजह से इसे भौम प्रदोष व्रत भी कहा जाएगा। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन महादेव की पूजा करने से सुख-शांति प्राप्त होती है और साधक के ऊपर सदैव भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।

    Hero Image
    Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पूजा होगी असफल

    धर्म डेक्स, नई दिल्ली। Pradosh Vrat 2024: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत विशेष महत्व है। इस तिथि पर भगवान शिव की पूजा-व्रत करने का विधान है। पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है। इस बार प्रदोष व्रत 9 जनवरी को है। प्रदोष व्रत के दिन मंगलवार होने की वजह से इसे भौम प्रदोष व्रत भी कहा जाएगा। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन महादेव की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है और साधक के ऊपर सदैव भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। धार्मिक मत है कि प्रदोष व्रत के दिन कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। वरना महादेव रुष्ट हो जाते हैं और जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2024: यहां जानें मकर संक्रांति पर किए जानें वाले विशेष कार्य

    प्रदोष व्रत के दिन न करें ये गलतियां

    • प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान भगवान शिव को तुलसी, सिंदूर, हल्दी, केतकी और नारियल का जल अर्पित नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से महादेव रुष्ट हो जाते हैं।
    • प्रदोष व्रत के दिन महिलाओं को शिवलिंग को नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से माता पार्वती नाराज होती हैं।
    • इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
    • प्रदोष व्रत के दिन सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए।
    • इसके अलावा तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • प्रदोष व्रत करने वाले साधक को अन्न और चावल नहीं खाना चाहिए।
    • प्रदोष व्रत के दिन काले वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। पीले और लाल वस्त्र पहनना शुभ होता है।

    प्रदोष व्रत का महत्व

    साल 2024 का प्रथम प्रदोष व्रत 9 जनवरी को है। इस दिन मंगलवार होने की वजह से इसे भौम प्रदोष के नाम से जाना जाएगा। प्रदोष व्रत के दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा संध्याकाल में की जाती है। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है।

    यह भी पढ़ें: Lord Hanuman: मंगलवार के दिन ऐसे करें हनुमान जी की पूजा, जीवन के संकटों से मिलेगा छुटकारा


    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।