Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2024: यहां जानें मकर संक्रांति पर किए जानें वाले विशेष कार्य

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 02:02 PM (IST)

    Makar Sankranti 2024 मकर संक्रांति का दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। इस साल यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन को लेकर लोगों की अपनी - अपनी मान्यताएं हैं जिसका लोग भाव के साथ पालन करते हैं तो आइए इस शुभ दिन पर क्या -क्या (Makar Sankranti Rituals) किया जाता है? इसके बारे में जानते हैं -

    Hero Image
    Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर किए जानें वाले कार्य

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति का पर्व देश भर में बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन का शास्त्रों में बेहद महत्व है। यह दिन सूर्यदेव की आराधना के लिए अर्पित किया गया है। वहीं इस दिन को लेकर लोगों की अपनी - अपनी मान्यताएं हैं, जिसका लोग भाव के साथ पालन करते हैं, तो आइए इस शुभ दिन पर क्या -क्या किया जाता है? इसके बारे में जानते हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2024 Daan: मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

    पवित्र नदी में स्नान

    इस दिन लोग गंगा, यमुना और अन्य नदियों में पवित्र स्नान करते हैं और भगवान सूर्य की प्रार्थना करते हैं। ऐसी मान्यता ​​है कि इससे जीवन की नकारात्मकता दूर होती है।

    पूजा-पाठ

    मकर संक्रांति के दिन भक्त पवित्र स्नान करने के बाद भगवान सूर्य और अपने ईष्टदेव की पूजा विधि अनुसार करते हैं। अंत में कपूर से आरती करके भगवान सूर्य का आशीर्वाद लेते हैं।

    दान और पुण्य

    मकर संक्रांति के दिन असहाय लोगों की मदद करना बेहद कल्याणकारी माना गया है। इस दिन लोग तिल, तिल के लड्डू, कंबल, फल, कपड़े और अन्य सामान जरूरतमंदों को दान करते हैं।

    खिचड़ी खाना

    मकर संक्रांति के दिन लोग खिचड़ी, मसले हुए आलू और विभिन्न प्रकार के पकौड़े बनाते हैं। और अपने परिवार के साथ बैठकर इसका आनंद लेते हैं। कहा जाता है इससे रिश्तों में मधुरता आती है। इसलिए घर के प्रत्येक सदस्य को इस शुभ दिन पर एक साथ बैठकर जरूर खाना चाहिए।

    पतंग उड़ाना

    मकर संक्रांति के दिन कुछ लोग पतंग उड़ाते हैं। यह न केवल मजेदार है, बल्कि यह शरीर के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इस खेल से पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2024: 14 या 15 जनवरी, कब है मकर संक्रांति? नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'