Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2024 Daan: मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 11:33 AM (IST)

    हर साल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने की तिथि पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने का विधान है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से साधक को सभी कष्टों से निजात मिलती है और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

    Hero Image
    Makar Sankranti 2024 Daan: मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Makar Sankranti 2024 Daan: हर साल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने की तिथि पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन साधक गंगा और यमुना समेत पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। साथ ही विधिपूर्वक पूजा, जप-तप और दान करते हैं। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से साधक को सभी कष्टों से निजात मिलती है और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। अगर आप भी जीवन में शुभ फल प्राप्त करना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन पूजा-अर्चना करने के बाद इन चीजों का दान करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मकर संक्रांति पर करें ये दान

    1. मकर संक्रांति के पर्व को कुछ जगहों पर खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। इस खास अवसर पर खिचड़ी की सामग्री या फिर खिचड़ी बनाकर दान करें। मान्यता है कि खिचड़ी का दान करने से व्यक्ति की कुड़ली में सूर्य, गुरु और चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और परिवार में खुशियों का आगमन होता है।

    यह भी पढ़ें: Ram Darbar: घर की इस दिशा में लगाएं श्रीराम दरबार की तस्वीर, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे

    2. इसके अलावा इस दिन गुड़ दान भी किया जाता है। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    3. मकर संक्रांति के दिन गरीब लोगों को गर्म कपड़े और कंबल का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को शनि पीड़ा और राहु दोष से छुटकारा मिलता है।

    4. इस दिन घी का दान करने से धन की मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सदैव उनकी कृपा बनी रहती है। साथ ही धन का लाभ मिलता है।

    5. मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करने का अहम महत्व है। इस खास अवसर पर काले तिल का दान अवश्य करें। जल में काले तिल डालकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्‍य दें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें: Feng Shui Laughing Buddha: फेंगशुई के अनुसार रखें लाफिंग बुद्धा, खुशियों से भर जाएगा घर

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'