Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव के भोग में शामिल करें ये चीजें, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

    ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत पर विधिपूर्वक भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में आ रहे सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। अगर आप भी भगवान महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो प्रदोष व्रत पर प्रभु को प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Tue, 11 Jun 2024 07:00 PM (IST)
    Hero Image
    Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव के भोग में शामिल करें ये चीजें, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर प्रदोष व्रत किया जाता है। इस बार ज्येष्ठ माह का दूसरा प्रदोष व्रत 19 जून को है। ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत पर विधिपूर्वक भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में आ रहे सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। अगर आप भी भगवान महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर प्रभु को प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन महादेव को किन चीजों का भोग लगाना फलदायी होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Gau Mata Seva: गाय को पहली रोटी खिलाने से मिलते कई लाभ, खुल जाते हैं बंद किस्मत के ताले

    भगवान शिव के भोग (Lord Shiv Ke Bhog)

    • धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को दही और घी का भोग लगाने से जीवन के कष्ट खत्म होते हैं और संतान सुख की प्राप्ति होती है।
    • प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को हलवा का भोग लगाएं। मान्यता है कि प्रभु को हलवा का भोग लगाने से साधक की मनचाही इच्छा पूरी होती है।
    • आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए महादेव को सूखे मावे का भोग लगाएं। इससे आर्थिक तंगी में सुधार होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
    • इसके अलावा भगवान शिव के भोग में भांग और धतूरा भी शामिल कर सकते हैं। इन चीजों का भोग लगाने से बिजनेस में बढ़ोतरी होती है।

    भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप (Bhog Mantra)

    त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

    इस मंत्र का अर्थ है कि हे भगवान जो भी मेरे पास है। वो आपका दिया हुआ है। मैं आपको दिया हुआ अर्पित करता हूं। मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।

    प्रदोष व्रत 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2024 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 19 जून, 2024 सुबह 07 बजकर 28 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन 20 जून को सुबह 07 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में 19 जून को प्रदोष व्रत किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, पापों से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।