गया में पिंडदान के लिए जा रहे हैं? अनुष्ठान से पहले जरूर जान लें सही नियम और सावधानियां
बिहार के गया में पितृ पक्ष के दौरान पिंडदान का विशेष महत्व है, जहां पूर्वजों की शांति के लिए श्राद्ध ...और पढ़ें

गया में पिंडदान के समय ध्यान रखें ये बातें (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के गया (Gaya) में पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण करने का अधिक महत्व है। अभी पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2026) चल रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान करने के लिए पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन कार्यों को करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और पूर्वजों की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही मृतक की आत्मा को शांति मिलती है।
अगर आप भी इस बार गया में पिंडदान करने की योजना बना रहे हैं, तो जाने से पहले यहां बताए नियमों के बारे में जरूर जान लें। ऐसा माना जाता है कि श्राद्ध कर्म के दौरान नियमों का पालन न करने से पितृ नाराज हो सकते हैं और जीवन में पितृ दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं विशेष बातों पर।
गया में पिंडदान करने के नियम
- पिंडदान करने के लिए व्यक्ति को साफ सफेद वस्त्र पहनने चाहिए। काले या नीले रंग के कपड़े न पहनें।
- जो व्यक्ति पितृ पक्ष में पिंडदान कर रहा है, उसे ब्रह्मचर्य से जुड़े नियमों का पालन करना चाहिए।
- मुख्य रूप से परिवार के पुत्र के द्वारा पिंडदान करने का विधान है। अगर बेटा न हो, तो पोता, परपोता, या भाई भी पिंडदान कर सकते हैं।
- पिंडदान को कुतप और रोहिण काल में करने का अधिक महत्व है। इन मुहूर्तों में पिंडदान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
- पिंडदान करते समय एक बात का विशेष ध्यान रखें कि आपका मुख हमेशा दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। यह दिशा पितरों की मानी जाती है।
- अगर आप जनेऊ धारण करते हैं, तो पिंडदान के दौरान जनेऊ को दाएं कंधे से बाएं कंधे की तरफ पहनें।
जरूर बरतें ये सावधानियां
- गया में पिंडदान को करने से पहले पूजा-सामग्री, दक्षिणा और भोजन को एकत्रित कर लें। ऐसा करने से अनुष्ठान के दौरान कोई रुकावट नहीं आएगी।
- गया में पिंडदान के लिए किसी अनजान व्यक्ति से संपर्क न करें। किसी पंडा जी से संपर्क करें।
- गया में पिंडदान के लिए जाने पर मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज का सेवन न करें। हिंदू धर्म में अनुष्ठान करने वाले व्यक्ति को मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज का सेवन करने की मनाही है।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, गया में पिंडदान करने का पूर्ण फल तभी प्राप्त होता है, जब अनुष्ठान को शांत मन से किया जाए। ऐसा माना जाता है कि पिंडदान के दौरान क्रोध, अहंकार या विवाद करने से पितृ नाराज हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Pitru Paksha : पितृ दोष से मुक्ति का अचूक विधान; अमावस्या पर 11 बार सुनें 'स्वधा स्तोत्र', दक्षिण दिशा की ओर रखें मुख
यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष में वास्तु के ये नियम बदल देंगे किस्मत, घर में कहां रखें पूर्वजों की तस्वीर और किन बातों की है मनाही?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
