Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष की षष्ठी तिथि पर करें श्री हरि की खास पूजा, खुश होंगे पितृ देवता

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 06:20 AM (IST)

    आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है जो पितरों को समर्पित है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए अनुष्ठान किए जाते हैं। भगवान विष्णु की पूजा का भी इस दिन (Pitru Paksha 2025) विशेष महत्व है। वहीं इस दिन विष्णु चालीसा का पाठ करना परम कल्याणकारी माना गया है। ऐसा करने से पितृ देवता प्रसन्न होते हैं।

    Hero Image
    Pitru Paksha 2025: श्री विष्णु चालीसा का पाठ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज 12 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि मनाई जा रही है। यह पूर्वजों को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान करते हैं। वहीं, इस दिन (Pitru Paksha 2025) भगवान विष्णु की पूजा का बहुत महत्व है। ऐसे में इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करें। इसके बाद श्री हरि के सामने घी का दीपक जलाएं। उन्हें पीले फूल और मिठाई अर्पित करें। इसके बाद विष्णु चालीसा का पाठ करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंत में आरती से पूजा को पूर्ण करें। ऐसा करने से पितृ देवता खुश होते हैं। इसके साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।

    ।।श्री विष्णु चालीसा।।

    ।।दोहा।।

    विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय।

    कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय।

    चौपाई

    नमो विष्णु भगवान खरारी।

    कष्ट नशावन अखिल बिहारी॥

    प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी।

    त्रिभुवन फैल रही उजियारी॥

    सुन्दर रूप मनोहर सूरत।

    सरल स्वभाव मोहनी मूरत॥

    तन पर पीतांबर अति सोहत।

    बैजन्ती माला मन मोहत॥

    शंख चक्र कर गदा बिराजे।

    देखत दैत्य असुर दल भाजे॥

    सत्य धर्म मद लोभ न गाजे।

    काम क्रोध मद लोभ न छाजे॥

    संतभक्त सज्जन मनरंजन।

    दनुज असुर दुष्टन दल गंजन॥

    सुख उपजाय कष्ट सब भंजन।

    दोष मिटाय करत जन सज्जन॥

    पाप काट भव सिंधु उतारण।

    कष्ट नाशकर भक्त उबारण॥

    करत अनेक रूप प्रभु धारण।

    केवल आप भक्ति के कारण॥

    धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा।

    तब तुम रूप राम का धारा॥

    भार उतार असुर दल मारा।

    रावण आदिक को संहारा॥

    आप वराह रूप बनाया।

    हरण्याक्ष को मार गिराया॥

    धर मत्स्य तन सिंधु बनाया।

    चौदह रतनन को निकलाया॥

    अमिलख असुरन द्वंद मचाया।

    रूप मोहनी आप दिखाया॥

    देवन को अमृत पान कराया।

    असुरन को छवि से बहलाया॥

    कूर्म रूप धर सिंधु मझाया।

    मंद्राचल गिरि तुरत उठाया॥

    शंकर का तुम फन्द छुड़ाया।

    भस्मासुर को रूप दिखाया॥

    वेदन को जब असुर डुबाया।

    कर प्रबंध उन्हें ढूंढवाया॥

    मोहित बनकर खलहि नचाया।

    उसही कर से भस्म कराया॥

    असुर जलंधर अति बलदाई।

    शंकर से उन कीन्ह लडाई॥

    हार पार शिव सकल बनाई।

    कीन सती से छल खल जाई॥

    सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी।

    बतलाई सब विपत कहानी॥

    तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी।

    वृन्दा की सब सुरति भुलानी॥

    देखत तीन दनुज शैतानी।

    वृन्दा आय तुम्हें लपटानी॥

    हो स्पर्श धर्म क्षति मानी।

    हना असुर उर शिव शैतानी॥

    तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे।

    हिरणाकुश आदिक खल मारे॥

    गणिका और अजामिल तारे।

    बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे॥

    हरहु सकल संताप हमारे।

    कृपा करहु हरि सिरजन हारे॥

    देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे।

    दीन बन्धु भक्तन हितकारे॥

    चहत आपका सेवक दर्शन।

    करहु दया अपनी मधुसूदन॥

    जानूं नहीं योग्य जप पूजन।

    होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन॥

    शीलदया सन्तोष सुलक्षण।

    विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण॥

    करहुं आपका किस विधि पूजन।

    कुमति विलोक होत दुख भीषण॥

    करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण।

    कौन भांति मैं करहु समर्पण॥

    सुर मुनि करत सदा सेवकाई।

    हर्षित रहत परम गति पाई॥

    दीन दुखिन पर सदा सहाई।

    निज जन जान लेव अपनाई॥

    पाप दोष संताप नशाओ।

    भव-बंधन से मुक्त कराओ॥

    सुख संपत्ति दे सुख उपजाओ।

    निज चरनन का दास बनाओ॥

    निगम सदा ये विनय सुनावै।

    पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै॥

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितरों का तर्पण करते समय करें तुलसी चालीसा का पाठ, मिलेगी पितृ ऋण से मुक्ति

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: इन मंत्रों के जप से करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, बरसेगी पितरों की भी कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।