Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 नवंबर 2020 का पंचांग, गोवत्स द्वादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 12 Nov 2020 06:35 AM (IST)

    Panchang 12 November 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार दिन है। आज 12 नवंबर है। आज गोवत्स द्वादशी है। आज के दिन गोवंश की पूजा की जाती है और गो वंश का श्रृंगार करना कल्याणकारी माना जाता है।

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 नवंबर 2020 का पंचांग, गोवत्स द्वादशी आज

    Panchang 12 November 2020 : हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार दिन है। आज 12 नवंबर है। आज गोवत्स द्वादशी है। आज के दिन गोवंश की पूजा की जाती है और गो वंश का श्रृंगार करना कल्याणकारी माना जाता है। गुरुवार को दिन है, तो आपको भगवान विष्णु तथा गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति बेहतर होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन : गुरुवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि।

    आज का दिशाशूल : दक्षिण।

    आज का राहुकाल : दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

    आज का पर्व एवं त्योहार : गोवत्स द्वादशी।

    विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी 21 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी हस्त नक्षत्र 25 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् चित्रा नक्षत्र विषकुंभ योग 15 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रीति योग कन्या में चंद्रमा।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज गोवत्स द्वादशी के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 42 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 29 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज का चंद्रोदय 13 नवंबर को तड़के 04 बजकर 15 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी दिन 03 बजकर 42 मिनट पर होगा।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

    अमृत काल: आज रात 08 बजकर 32 मिनट से रात 09 बजकर 58 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।

    आज कार्तिक कृष्ण द्वादशी है। आज के दिन आपको गो सेवा करनी चाहिए। यह आपके लिए मंगलकारी होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।