हस्तरेखा शास्त्र: हथेली में 'धन की पोटली' खुली है या बंद? ये रेखाएं बताएंगी पैसा आएगा या जाएगा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में भाग्य, मस्तिष्क और बुध रेखाओं से बनने वाला त्रिकोण 'धन की पोटली' कहलाता है। ...और पढ़ें

हथेली देखकर आपना वित्तीय भविष्य जानें। (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
हथेली में भाग्य, मस्तिष्क और बुध रेखाओं से बनती है धन की पोटली।
बंद धन की पोटली धन संचय और बचत का शुभ संकेत है।
खुली धन की पोटली अधिक खर्च और धन न रुकने का संकेत।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हथेली की कुछ रेखाएं ऐसी मानी गई हैं, जो आपस में जुड़ जाएं, तो इन्हें धन की पोटली कहा जाता है। हालांकि, हर जातक की हथेली में ऐसी रेखाएं मिलना बहुत ही मुश्किल है, मगर जिनके भी हाथ में ये रेखाएं होती हैं, वे लोग बहुत ज्यादा भाग्यशाली होते हैं।
दरअसल, ये रेखाएं हथेली में जब मिलती हैं, तब एक त्रिकोण बनता है, जिसे 'धन की पोटली' कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यह त्रिकोण इस बात का संकेत देता है व्यक्ति के जीवन में धन का प्रवाह कैसा रहेगा और उसके पास पैसा टिकेगा या अधिक खर्च हो जाएगा। आइए जानते हैं हथेली में धन की पोटली कहां बनती है और इसके खुले या बंद होने का क्या अर्थ बताया जाता है।
हथेली में कहां बनती है धन की पोटली?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली के मध्य भाग में बनने वाला एक त्रिकोण धन की पोटली कहलाता है। यह त्रिकोण भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा और बुध रेखा के आपस में मिलने से बनता है। इन रेखाओं की स्थिति, स्पष्टता और आपस में बनने वाले आकार पर ही तय होता है, कि व्यक्ति के पास धन रहेगा या हाथों में आकर निकल जाएगा।
बंद धन की पोटली का क्या मतलब है?
अगर हथेली में बना धन का त्रिकोण तीनों ओर से स्पष्ट और पूरी तरह बंद दिखाई देता है, तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों में धन को बचाकर रखने और उसका सही तरीके से उसे खर्च करने का तरीका पता होता है। पैसा कमाने के साथ-साथ वे लोग उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखने पर भी ध्यान देते हैं।
खुली धन की पोटली क्या संकेत देती है?
अगर धन का त्रिकोण किसी कोने से खुला हुआ हो या उसकी कोई रेखा अधूरी दिखाई दे, तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे धन के अधिक खर्च होने का संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्ति के पास पैसा आता तो है, लेकिन उसे बचाकर रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे लोगों के सामने अचानक होने वाले खर्च, जरूरत से ज्यादा खरीदारी करने की आदत या धन की बचत न कर पाने जैसी चुनौतियां होती हैं।
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: हथेली पर ऐसा निशान 30 की उम्र के बाद विवाह होने का देता है संकेत
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: मंगल रेखा पर बने इन चिन्हों के होते हैं अलग-अलग संकेत, कोई बढ़ाता है तो घटा देता है आयु
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
