यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अगर मिल रहे हैं आपको ये संकेत, तो समझ लें कि आप जल्द होने वाले हैं मालामाल
Dhan Prapti Ke Sanket ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी बातों का जिक्र होता है जिसके अनुसार कुछ संकेत होते हैं ...और पढ़ें

नई दिल्ली, Dhan Prapti Ke Sanket: हमारे जीवन में दिन प्रतिदिन कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिन्हें बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये दिनचर्या में हो रही घटनाएं किसी न किसी तरह आपके भविष्य में होने वाले शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत करती हैं। ऐसे ही ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताया है जो धन लाभ के संकेत होते है। जानिए धन लाभ के कैसे मिलते हैं संकेत।
घर के बाहर का गाय का रंभाना
गाय को पूजनीय माना जाता है। क्योंकि इसमें 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए माना जाता है कि अगर सुबह के समय व्यक्ति के घर के सामने रंभाती हैं तो समझ लें कि आने वाले समय में धन लाभ होने वाला है।
काली चींटी का निकलना
अगर काली चींटी चावल के डब्बे से निकल रही हैं तो समझ लें कि भविष्य में धन लाभ होने वाला है। इसी तरह चींटियों का समूह में निकलने का अर्थ होता है कि जल्द ही ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
पीले वस्त्र पहने हुए कन्या दिखना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कोई कुंवारी कन्या गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहने हुए दिख जाएं, तो समझ लें कि आने वाले समय में धन लाभ होने वाला है।
अंगों का फड़कना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के कुछ अंगों का फड़कना भी धन लाभ का संकेत होता है। जैसे कि व्यक्ति की बाजू के बीच का हिस्सा फड़कना या फिर गालों का एक साथ फड़कना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा होने पर व्यक्ति को जल्द ही धन की प्राप्ति होगी।
हाथों में खुजली होना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महिलाओं के बाएं हाथ और पुरुषों के दाएं हाथ में लंबे समय तक खुजली होती हैं तो इसे आर्थिक लाभ का संकेत माना जाता है।
घर में चिड़ियों का घोंसला बनाना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी के घर में चिड़िया घोंसला बनाती हैं तो यह शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में व्यक्ति को पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
