Padmini Ekadashi 2023: पद्मिनी एकादशी के दिन करें ये खास उपाय, बना रहेगा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद
Padmini Ekadashi 2023 इस वर्ष यानी 2023 में पद्मिनी एकादशी का व्रत 29 जुलाई शनिवार के दिन रखा जाएगा। क्योंकि मलमास 3 साल में एक बार आता है इसलिए यह पद्मिनी एकादशी तिथि भी 3 साल में एक बार ही आती है। इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। मलमास के दौरान 24 की जगह 26 एकादशी व्रत किए जाएंगे।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Padmini Ekadashi 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, सावन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन पद्मिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। यह व्रत मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित है। जो एकादशी अधिक माह के शुक्ल पक्ष में आती है उसे पद्मिनी एकादशी कहते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन-से उपाय करने से व्यक्ति को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
पद्मिनी एकादशी का महत्व
पद्मिनी एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार, पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना करने से जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस व्रत की महीमा इतनी है कि व्यक्ति को भगवान हरि की कृपा से मृत्यु के बाद वैकुंठ धाम में स्थान मिलता है।
पद्मिनी एकादशी व्रत के लाभ
पद्मिनी एकादशी व्रत करने से व्यक्ति के मान-सम्मान और धन-धान्य में समृद्धि होती है। ऐसा भी माना जाता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इस व्रत को करने से निसंतान दंपत्ति को संतान सुख मिलता है। शास्त्रों में बताया गया है कि यह व्रत करने से व्यक्ति को यज्ञ, तप और दान के समान फल की प्राप्ति होती है।
तुलसी के उपाय
तुलसी, भगवान विष्णु की प्रिय मानी गई है। इसलिए पद्मिनी एकादशी के दिन तुलसी के कुछ खास उपाय करने से आपको न केवल माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है बल्कि भगवान विष्णु की भी कृपा बनी रहती है। पद्मिनी एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी पर घी का दीपक जलाएं। ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। तुलसी के पेड़ की 11 बार परिक्रमा करें और मां लक्ष्मी का ध्यान करें। इस उपाय से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
शंख के उपाय
हिंदू धर्म में शंख का भी विशेष महत्व है। इसमें मां लक्ष्मी का वास माना गया है। ऐसे में एकादशी के दिन पूजा के समय कम से कम 11 बार शंख बजाएं और मन में मां लक्ष्मी का स्मरण करते रहें। इस उपाय को करने से आपके सभी रुके काम जल्द ही पूरे होने लगते हैं। साथ ही आपको धन की प्राप्ति होती है।
कौड़ी के उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी को कौड़ी बेहद प्रिय है। इसलिए पद्मिनी एकादशी के दिन इसके कुछ उपाय करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। पद्मिनी एकादशी के दिन पूजा में 5 सफेद कौड़ी लेकर उन्हें हल्दी लगाएं। इसके बाद उन्हें माता लक्ष्मी की प्रतिमा के पास रख दें। पूजा के अगले दिन ये कौड़िया लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं रहती।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।