विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

October 2025 Festival: दशहरा से लेकर छठ पूजा तक, अक्टूबर में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

Published: Tue, 16 Sep 2025 02:34 PM (IST)

हर साल कार्तिक माह (October 2025 Festival) के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक लोक आस्था ...और पढ़ें

October 2025 Festival: छठ पूजा कब से है?
October 2025 Festival: छठ पूजा कब से है?

HighLights

  1. सनातन धर्म में कार्तिक माह का खास महत्व है।
  2. इस महीने में देवउठनी एकादशी मनाई जाती है।
  3. भगवान विष्णु की पूजा से हर इच्छा पूरी होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने की शुरुआत में दशहरा है। यह पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो शारदीय नवरात्र के अगले दिन दशहरा का त्योहार मनाया जाता है।

इसके साथ ही अक्टूबर महीने में ही पापाकुंशा, रमा एकादशी, दीवाली, प्रदोष व्रत, शिवरात्रि और धनतेरस भी मनाए जाएंगे। आइए, अक्टूबर महीने में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की तिथि के बारे में जानते हैं-

व्रत-त्योहार सूची (October 2025 festival list)

तारीख व्रत-त्योहार 
01 अक्टूबर शारदीय नवरात्र की महानवमी है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।
2 अक्टूबर विजयादशमी है। इस शुभ अवसर पर रावण दहन किया जाता है।
3 अक्टूबर पापांकुशा एकादशी है। यह पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है।
4 अक्टूबर शनि प्रदोष व्रत मनाया जाएगा।
6 अक्टूबर कोजागरी और शरद पूर्णिमा है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है।
7 अक्टूबर वाल्मीकि और मीराबाई जयंती है।
10 अक्टूबर करवा चौथ और वक्रतुण्ड संकष्टी है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।
13 अक्टूबर अहोई अष्टमी, मासिक कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी और राधा कुंड स्नान है।
17 अक्टूबर तुला संक्रांति और रमा एकादशी है। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है।
18 अक्टूबर धनतेरस, यम दीपक और शनि प्रदोष व्रत है।
19 अक्टूबर हनुमान पूजा और काली चौदस है। इस शुभ अवसर पर मां काली औ हनुमान जी की पूजा की जाती है।
20 अक्टूबर दीवाली और काली पूजा है। यह पर हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है।
22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा और गुजराती नया साल है।
23 अक्टूबर भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
25 अक्टूबर विनायक चतुर्थी है। यह पर्व हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत होगी।
26 अक्टूबर लाभ पंचमी और  खरना भी मनाया जाएगा।
27 अक्टूबर सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा।
28 अक्टूबर सुबह का अर्ध्य दिया जाएगा। इसके साथ ही छठ पूजा का समापन हो जाएगा।
30 अक्टूबर गोपाष्टमी है।
31 अक्टूबर अक्षय नवमी है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2025 Date: अक्टूबर महीने में कब है छठ पूजा? नोट करें नहाय-खाय और खरना की सही डेट

यह भी पढ़ें- Rama Ekadashi 2025 Date: कब मनाई जाएगी पापांकुशा और रमा एकादशी? यहां जानें शुभ मुहूर्त एवं योग

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।