Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chhath Puja 2025 Date: अक्टूबर महीने में कब है छठ पूजा? नोट करें नहाय-खाय और खरना की सही डेट

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 08:36 PM (IST)

    हर साल कार्तिक महीने में छठ पूजा (Chhath Puja 2025 Date) मनाई जाती है। इस माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दीवाली मनाई जाती है। वहीं शुक्ल पक्ष में छठ पूजा मनाई जाती है। वहीं तुलसी विवाह से सभी प्रकार के शुभ काम किए जाते हैं। बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जाता है।

    Hero Image
    Chhath Puja 2025 Date: छठ पूजा का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में छठ पूजा का खास महत्व है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। इस दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा एवं साधना की जाती है। इस पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है। वहीं, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन होता है। आइए, छठ पूजा की सही डेट एवं मुहूर्त (Chhath Puja Date And Time) जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छठ पूजा का महत्व

    बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत नेपाल के कई हिस्सों में लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर आत्मा के कारक सूर्य देव की पूजा एवं साधना की जाती है। छठ पूजा के दौरान षष्ठी तिथि को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। वहीं, सप्तमी तिथि को उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। व्रती (महिलाएं और पुरुष) खरना की रात से उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने तक निर्जला उपवास रखती हैं। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

    छठ पूजा शुभ मुहूर्त (Chhath Puja 2025 Subh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 27 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगी और 28 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगी। अत: 27 अक्टूबर को संध्याकाल का अर्ध्य दिया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा।

    कब है नहाय खाय? (kab hai Nahay Khay 2025)

    कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन नहाय खाय होता है। इस दिन से छठ पूजा की शुरुआत होती है। इस दिन व्रती स्नान-ध्यान कर कुल की देवी, देवता और सूर्य देव की पूजा करते हैं। इसके बाद चावल-दाल और लौकी की सब्जी भोजन में ग्रहण करती हैं। इस साल 25 अक्टूबर को नहाय खाय है।

    कब है खरना? (Kab hai Kharna 2025)

    कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना मनाया जाता है। इस दिन व्रती निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, संध्याकाल में स्नान-ध्यान कर छठी मैया की पूजा करती हैं। प्रसाद में छठी मैया को चावल की खीर और फल-फूल अर्पित की जाती है। पूजा के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करती हैं। इस साल 26 अक्टूबर को खरना है। खरना पूजा के बाद निर्जला व्रत की शुरुआत होती है।

    कब दिया जाएगा अर्घ्य

    • कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि यानी 27 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
    • कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि यानी 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Diwali 2025 Date: कब मनाई जाएगी दीवाली? एक क्लिक में नोट करें सही डेट और पूजा समय

    यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र की कलश स्थापना से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना कष्टों से भर जाएगा जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।