Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nose Shape And Personality: क्या आपकी नाक का आकार भी है ऐसा? तो जानिए अपनी पर्सनालिटी

    Updated: Sat, 10 Feb 2024 06:58 PM (IST)

    समुद्र शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर मौजूद चिह्न तिल अंगों के बनावट और रंग आदि से उस व्यक्ति की पर्सनालिटी के बारे में पता लगाया जा सकता है। जिस तरह हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की बनावट और रेखाओं से व्यक्ति के भविष्य के बारे में अंदाजा लगाया जाता है ठीक उसी प्रकार व्यक्ति की नाक के आकार से भी उसके बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है।

    Hero Image
    Nose Shape And Personality नाक के आकार से जानें अपनी पर्सनालिटी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Nose Shape And Personality: सभी लोगों की शरीर की बनावट अलग-अलग होती है। व्यक्ति का स्वभाव दूसरे व्यक्ति से बिल्कुल अलग होता है। किसी भी व्यक्ति की आदतों और उसके व्यवहार से उस व्यक्ति की पर्सनालिटी का अंदाजा भी लगाया जा सकता है। वहीं, समुद्र शास्त्र के अनुसार, शरीर की बनावट भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि व्यक्ति की नाक का आकार उसके बारे में क्या बताता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीधी नाक वाले लोग

    जिस व्यक्ति की नाक सीधी होती है, उसका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक माना जाता है। साथ ही इन लोगों की सोच काफी स्पष्ट होती है। ये लोग अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं और अनुशासन में रहना पसंद करते हैं।

    होता है सीधा स्वभाव

    जिन लोगों की नाक का आकार टेढ़ा होता है, यह लोग अपनी नाक के आकार की बिल्कुल विपरीत स्वभाव के होते हैं। अर्थात यह लोग बहुत सरल और सीधे स्वभाव के होते हैं। साथ ही इन्हें अच्छा श्रोता भी माना जाता है, क्योंकि यह हर किसी की बात बहुत ध्यान से सुनते हैं।

    छोटी नाक क्या बताती है

    जिन लोगों की नाक छोटी होती है, यह लोग हमेशा ग्रुप में रहना पसंद करते हैं। यह लोग बहुत ही आराम से दूसरों के साथ घुल-मिल जाते हैं। यह हंसमुख और प्यार भरे स्वभाव के होते हैं। इनके इसी स्वभाव के कारण लोग इन्हें पसंद करते हैं।

    यह भी पढ़ें - Gifts According to Vastu: नव विवाहित जोड़े को दें ये गिफ्ट, खुशियों के साथ होगी नए जीवन की शुरुआत

    बुद्धिमान होते हैं ये लोग

    जिन लोगों की नाक बड़ी होती है ये लोग बुद्धिमान होती हैं। यह हर काम दिमाग लगाकर करना पसंद करते हैं। दूसरे लोगों के लिए काम करने इन्हें नहीं बिल्कुल पसंद नहीं होता। साथ ही यह लोग इनके रहन-सहन से काफी प्रभावित होते हैं।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'