Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nirjala Ekadashi Vrat 2025: निर्जला एकादशी पर रात के समय दीपक से करें खास उपाय, जीवन से दूर होगा अंधकार

    Updated: Sun, 18 May 2025 09:49 AM (IST)

    निर्जला एकादशी जिसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। यह भगवान विष्णु की उपासना का महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन (Nirjala Ekadashi Vrat 2025) भक्त कठिन उपवास रखते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और 24 एकादशी का फल मिलता है। वहीं इस दिन दीपक जलाने का भी बड़ा महत्व है।

    Hero Image
    निर्जला एकादशी पर करें दीपक के ये चमत्कारी उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। निर्जला एकादशी का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। इसे भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु की उपासना के लिए खास माना जाता है। पंचांग गणना के आधार पर यह उपवास ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत (Nirjala Ekadashi 2025) में भक्त पूरे दिन भोजन और पानी का त्याग और श्री हरि की पूजा करते हैं, तो आइए इस व्रत के आने से पहले कुछ ऐसे उपाय करते हैं, जिन्हें करने से नारायण की कृपा मिल जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निर्जला एकादशी का धार्मिक महत्व (Nirjala Ekadashi Significance)

    निर्जला एकादशी का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही 24 एकादशी का फल मिलता है। यह व्रत भगवान विष्णु के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। इस दिन साधक विष्णु जी की पूजा करते हैं और कठिन व्रत का पालन करते हैं।

    निर्जला एकादशी पर करें दीपक के ये चमत्कारी उपाय (Nirjala Ekadashi diya lighting Remedies)

    • श्री हरि के सामने जलाएं दीपक - निर्जला एकादशी पर नारायण के सामने घी का दीपक जलाएं। इससे मनचाहा फल मिलेगा।
    • तुलसी के पास - इस दिन तुलसी के पौधे के पास घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास सदैव के लिए बना रहेगा।
    • मुख्य द्वार पर - निर्जला एकादशी पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही शुभता का आगमन होता है।
    • पीपल के पेड़ के पास - निर्जला एकादशी पर पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही जीवन के सभी दुखों का नाश होता है।

    दीपक जलाने के लाभ (Diya Lighting Benefits)

    निर्जला एकादशी पर दीपक जलाने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। कहते हैं कि यह उपाय भगवान विष्णु की कृपा पाने और जीवन के अंधकार को दूर करने का एक कारगर तरीका है।

    पूजा मंत्र (Nirjala Ekadashi Puja Mantra)

    1. शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्

    विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।

    लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्

    वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥

    2. दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।

    धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया, लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

    ॐ देवानां च ऋषीणां च गुरु कांचन संन्निभम्।

    बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2nd 2025: दूसरे बड़े मंगल पर घर के इन कोनों में जलाएं दीपक, होगा सभी संकटों का नाश

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।