Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2024 Gift: नए साल पर राशि अनुसार दें ये गिफ्ट, जीवन में खुशियों का होगा आगमन

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 25 Dec 2023 12:10 PM (IST)

    नववर्ष पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और नए साल का जश्न मनाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल पर रिश्तदारों और दोस्तों को राशि अनुसार उपहार देने से जीवन में सुख और प्रेम बढ़ता है। इसके अलावा साल में सदैव उनको सुख-शांति मिलेगी और भगवान का कृपा बनी रहेगी। तो चलिए जानते हैं नए साल पर राशि अनुसार पार्टनर को कौन से उपहार दे सकते हैं।

    Hero Image
    New Year 2024 Gift: नए साल राशि अनुसार दे ये गिफ्ट, जीवन में खुशियों का होगा आगमन

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। New Year 2024 Gift: कुछ दिनों के बाद नए साल की शुरुआत होने वाली है। नववर्ष पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और नए साल का जश्न मनाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल पर रिश्तदारों और दोस्तों को राशि अनुसार उपहार देने से जीवन में सुख और प्रेम बढ़ता है। इसके अलावा साल में सदैव उनके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। तो चलिए जानते हैं नए साल पर राशि अनुसार कौन से उपहार दे सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नववर्ष पर राशि अनुसार दें ये गिफ्ट

    मेष- इस राशि के जातक को नए साल पर लाल रंग की मूर्ति और कपड़े गिफ्ट में दे सकते हैं। क्योंकि लाल रंग मेष राशि वालों के लिए शुभ होता है। इन उपहार को देने से रिश्तों में मजबूती आएगी।

    वृष- इस राशि के पार्टनर को नववर्ष पर गिफ्ट में नीले रंग के वस्त्र या फूल दे सकते हैं। इन गिफ्ट को देने से कुंडली में शुक्र मजबूत होगा।

    मिथुन- मिथुन राशि के जातक को लगेज बैग, हरे रंग का पेन और किताब दे सकते हैं। इससे आपके पार्टनर के जीवन में सुख और सौभाग्य का आगमन होगा।

    कर्क- इस राशि के पार्टनर को नए साल पर चांदी का कोई गिफ्ट दे सकते हैं। इससे मानसिक शांति बनी रहती है।

    सिंह- सिंह राशि के पार्टनर को नववर्ष पर गोल्ड का गिफ्ट दे सकते हैं। इससे धन की प्राप्ति होगी और मान-सम्मान में बढ़ेगा।

    यह भी पढ़ें: New Year 2024 Vastu Tips: नए साल में घर ले आएं ये तस्वीरें, बदल जाएगी आपकी फूटी किस्मत

    कन्या- नए साल पर कन्याराशि के जातक को भगवान गणेश की प्रतिमा दे सकते हैं। इससे पार्टनर के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

    तुला- इस राशि के जातकों को नववर्ष पर सौंदर्य से संबंधित चीज उपहार में दे सकते हैं। इस गिफ्ट को देने से धन की प्राप्ति होगी।

    वृश्चिक- नववर्ष पर वृश्चिक राशि के जातक को लाल रंग के फूल उपहार में दे सकते है। इस उपहार को देने से पार्टनर के साहस में वृद्धि होगी।

    धनु- इस राशि के पार्टनर को भगवत गीता या फिर पीले रंग की मिठाई गिफ्ट में दे सकते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

    मकर- नए साल पर मकर राशि के जातक को नीले रंग की कोई चीज उपहार में दे सकते है। इससे शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

    कुंभ- इस राशि के जातक को नीले रंग के वस्त्र उपहार में दे सकते हैं। इस गिफ्ट को देने से पार्टनर के जीवन में खुशियां आएंगी।

    मीन- नववर्ष पर मीन राशि के जातक को गोल्ड की कोई चीज गिफ्ट में दे सकते हैं। मीन राशि के जातक के लिए पीला रंग बेहद शुभ होता है।

    यह भी पढ़ें: New Year 2024 Ke Upay: नए साल में करें काले घोड़े की नाल के ये उपाय, जीवन होगा सुखमय

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    pic credit- freepik