Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Narasimha Jayanti 2025: नरसिंह जयंती आज, इस विधि से करें पूजा, जानें भोग और मंत्र

    Updated: Sun, 11 May 2025 10:01 AM (IST)

    आज 11 मई नरसिंह जयंती मनाई जा रही है। इस शुभ अवसर पर श्रद्धापूर्वक भगवान नरसिंह की पूजा करने से जीवन में शुभता आती है। इस दिन भगवान नरसिंह की पूजा का विधान है। कहा जाता है कि इस दिन (Narasimha Jayanti 2025) कठिन उपवास का पालन करने से सभी मनाकामओं की पूर्ति होती है।

    Hero Image
    Narasimha Jayanti 2025: नरसिंह जयंती के भोग।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज नरसिंह जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान विष्णु के उग्र अवतार, भगवान नरसिंह को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान नरसिंह ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए राक्षस हिरण्यकश्यप का वध किया था। नरसिंह जयंती पर भगवान नरसिंह (Narasimha Jayanti 2025) की पूजा-अर्चना करने से भय और संकट का नाश होता है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नरसिंह जयंती पूजा विधि (Narasimha Jayanti 2025 Puja Method)

    • पूजा घर को साफ करें और गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें।
    • भगवान नरसिंह की प्रतिमा विराजमान करें।
    • हाथ में जल, अक्षत और पुष्प लेकर व्रत का संकल्प लें।
    • भगवान नरसिंह का ध्यान करें।
    • भगवान नरसिंह की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं।
    • उन्हें लाल या पीले रंग के वस्त्र चढ़ाएं।
    • उन्हें चंदन, कुमकुम, अक्षत और फूलों की माला से सजाएं।
    • धूप-दीप जलाएं और भगवान नरसिंह की आरती करें।
    • पूजा समाप्त होने के बाद भूल-चूक के लिए माफी मांगे।
    • पूजा में तुलसी पत्र जरूर शामिल करें।
    • पूजा में तामसिक चीजों से परहेज करें।

    भगवान नरसिंह भोग (Narasimha Jayanti 2025 Bhog)

    • गुड़ और चना - यह भगवान नरसिंह का प्रिय भोग है। इसे चढ़ाने से जीवन में बरकत बनी रहती है।
    • केसरिया भात - केसर और मेवों से बना मीठा चावल नरसिंह भगवान को चढ़ाने से रिश्तों में मिठास आती है।
    • हलवा - सूजी या बेसन का हलवा भी भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। इससे घर में समृद्धि बनी रहती है।
    • फल - केला, अनार और नारियल आदि फल भगवान नरसिंह को अर्पित किए जा सकते हैं।
    • पंचमेवा - सूखे मेवों का मिश्रण भी भोग के रूप में चढ़ा सकते हैं।

    पूजा मंत्र (Narasimha Jayanti 2025 Puja Mantra)

    • ऊँ नृसिंहाय विद्महे वज्रनखाय धीमहि। तन्नो सिंह प्रचोदयात्॥
    • नृसिंहो मे शिर: पातु लोकरक्षाकरो हरि:। वासुदेवो भुजौ पातु सर्वकामप्रदो हरि:॥
    • ऊँ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्। नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युमृत्युं नमाम्यहम्॥

    यह भी पढ़ें: Aaj ka Panchang 11 May 2025: इन योग में मनाई जा रही है नरसिंह जयंती, एक क्लिक में पढ़ें पंचांग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।