Namaskar Benefits: आम नहीं बहुत खास है हाथ जोड़कर नमस्कार करना, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
जब हम किसी से मिलते हैं या फिर विदा लेते हैं तो हिंदू संस्कृति में इस समय एक-दूसरे को हाथ जोड़कर नमस्कार (Namaskar Benefits) किजा जाता है। यह आपको एक आम बात लग सकती है लेकिन केवल एक नमस्कार से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि नमस्कार करने का क्या महत्व है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सभी धर्मों का एक-दूसरे को संबोधित करने का तरीका अलग-अलग होता है। हिंदू संस्कृति की बात करें तो, यहां दोनों हाथों को जोड़कर नमस्कार की मुद्रा में सामने वाले को संबोधित या आदर दिया जाता है। यह कोई आम मुद्रा नहीं है, बल्कि शास्त्रों में भी इसके कई फायदे बताए गए हैं। इतना ही नहीं, सेहत की दृष्टि से भी नमस्कार करने करने के व्यक्ति को अद्भुत फायदे देखने को मिलते हैं।
रिश्ते होते हैं मजबूत
सनातन धर्म में हाथ जोड़कर नमस्ते करना न केवल संबोधित करने का तरीका नहीं है, बल्कि ये आदर-सम्मान देने का भी एक तरीका है। इसका धार्मिक महत्व भी काफी अधिक है। जब आप नमस्कार कर दूसरों को सम्मान देते हैं, तो इससे रिश्तों में भी मजबूती भी आती है।
(Picture Credit: Freepik)
मिलता है देवी-देवताओं का आशीर्वाद
देवी-देवताओं को नमस्कार करते समय सबसे पहले अपने दोनों हाथों को जोड़कर माथे तक ले जाएं। इसके बाद थोड़ा झुककर आंखों को बंद करें और देवी-देवता का ध्यान करें। इस बात का ध्यान रखें कि नमस्कार करते समय आपकी उंगलियां थोड़ी ढीली होनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी प्रार्थना जल्द स्वीकार होती है। साथ ही आध्यात्मिकता का भी विकास होता है।
देवी-देवताओं को नमस्कार करने के साथ-साथ आपको बड़े-बुजुर्गों को भी रोजाना हाथ जोड़कर नमस्कार करना चाहिएं। क्योंकि हिंदू शास्त्रों में वृद्धों को भी देवताओं के समान ही आदर दिया गया है। ऐसे में अगर आप बड़े-बुजुर्गों को रोजाना नमस्कार करते हैं, तो इससे आपको देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में भूलकर भी खाली न रखें ये 4 चीजें, वरना मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
शारीरिक फायदे
नमस्कार मुद्रा से उंगलियों के टिप पर दबाव पड़ता है, जिससे यह एक्यूप्रेशर की तरह काम करता है। इसका सकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के कान, आंख और दिमाग पर पड़ता है। इसलिए आपने देखा होगा कि योगासन में भी नमस्कार मुद्रा का प्रयोग किया जाता है।
साथ ही यह आपकी याददाश्त भी मजबूत करने में मदद करता है। नमस्कार मुद्रा में हथेलियों पर भी दबाव बढ़ता है, जिससे हृदय चक्र और आज्ञा चक्र में सक्रियता आती है। साथ ही इससे आपका मन भी शांत होता है।
यह भी पढ़ें - Lord Rama's Vidya: क्यों भगवान राम को वनवास के दौरान नहीं लगती थी भूख? इस विद्या से जुड़ा है कनेक्शन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।