नाग पंचमी पर नाग देवता को क्या चढ़ाना चाहिए? यहां पढ़ें हर सामग्री का महत्व
नाग पंचमी 17 अगस्त को सावन के तीसरे सोमवार के साथ मनाई जाएगी, जो एक दुर्लभ संयोग है। इस दिन ...और पढ़ें

नाग पंचमी पर नाग देवता को क्या चढ़ाएं जानें हर सामग्री का महत्व और शुभ फल (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
नाग पंचमी 17 अगस्त को सावन सोमवार के साथ।
नाग देवता को मालपुआ, कच्चा दूध, अक्षत चढ़ाएं।
शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, शहद, जल अर्पित करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान कई त्योहार भी आते हैं, जिनमें से एक है नाग पंचमी। इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त, सोमवार को मनाई जाएगी जो कि सावन सोमवार होने की वजह से एक दुर्लभ संयोग में पड़ रही है।
नाग पंचमी के दिन मुख्य रूप से भगवान शिव और नाग देवता की पूजा की जाती है और उन्हें कुछ पवित्र चीजें अर्पित की जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता को कुछ पवित्र चीजें चढ़ाने से भोलेनाथ का आशीर्वाद भी मिलता है और जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस साल नाग पंचमी का महत्व कई गुना बढ़ गया है क्योंकि इसी दिन सावन का तीसरा सोमवार भी है।
अगर आप नाग पंचमी के दिन नाग देवता को कुछ पवित्र चीजें अर्पित करते हैं और शिवलिंग पर भी उनकी पसंद की सामग्रियां चढ़ाते हैं तो आपको इसके शुभ लाभ दिखाई दे सकते हैं।
नाग देवता को क्या अर्पित करना चाहिए
नाग पंचमी के दिन मुख्य रूप से कुछ सामग्रियां नाग देवता को अर्पित करनी चाहिए और हर एक सामग्री का अपना लग महत्व होता है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में-
मालपुआ का भोग लगाएं
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन तवा नहीं चढ़ाना चाहिए। इसलिए यदि आप नाग देवता को मालपुए या कचौड़ी का भोग लगाएं। पूड़ी में गुड़ रखकर भी आप नाग देवता को अर्पित कर सकते हैं।
अरहर और चने की दाल अर्पित करें
अगर आप नाग देवता को नाग पंचमी के दिन भोग की थाली में अरहर की दाल या चने की दाल रखें, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होगी।
नाग देवता को मिठाई चढ़ाएं
नाग पंचमी के दिन नाग देवता मिठाई चढ़ाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। आप इस दिन खीर का भोग भी लगा सकते हैं।
कच्चा दूध चढ़ाएं
इस दिन नाग देवता के जलाभिषेक के लिए कच्चा गाय का दूध सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए आप नाग देवता को कच्चा दूध अवश्य चढ़ाएं।
अक्षत चढ़ाएं
अक्षत यानी बिना टूटे हुए चावल यदि आप नाग देवता की पूजा में चढ़ाते हैं तो आपको पूजा का पूर्ण फल मिलता है और इसे समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है।
पुष्प और माला
नाग देवता को यदि आप नाग पंचमी के दिन ताजे फूल, गेंदे या सफेद गुलाब की माला अर्पित करें तो पूजा का पूर्ण फल मिलता है। वहीं इस दिन अपराजिता का फूल अर्पित करना सबसे शुभ माना जाता है।
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए
शिवलिंग पर कच्चा दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा, शहद, अक्षत, रोली, चंदन, नीले या सफेद फूल और मिठाई अर्पित की जा सकती है। शिवलिंग पर ये सभी चीजें चढ़ाने से महादेव का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इस दिन मुख्य रूप से शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए और जल के लोटे में कच्चा दूध मिलाकर अर्पित करना अत्यंत शुभ हो सकता है।
नाग पंचमी के दिन नाग देव और भगवान शिव को यहां बताई सामग्रियां अर्पित करें। इससे आपको पूजा का पूर्ण फल मिलेगा और नाग देव का आशीर्वाद भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- नाग पंचमी पर राशि अनुसार करें विशेष उपाय, घर में पूरे साल बनी रहेगी सुख-समृद्धि
यह भी पढ़ें- नाग पंचमी पर नाग देवता को बेलपत्र और फूल क्यों चढ़ाए जाते हैं? इसके धार्मिक महत्व के बारे में जानें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
