विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नाग पंचमी पर राशि अनुसार करें विशेष उपाय, घर में पूरे साल बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Published: Sun, 16 Aug 2026 01:21 PM (IST)

नाग पंचमी 17 अगस्त को मनाई जाएगी, इस दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। ...और पढ़ें

नाग पंचमी पर राशि अनुसार करें ये खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी सुख-समृद्धि (Picture Credit: AI Generated)

नाग पंचमी पर राशि अनुसार करें ये खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी सुख-समृद्धि (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. नाग पंचमी पर राशि अनुसार करें कुछ विशेष उपाय।

  2. घर में पूरे साल बनी रहेगी सुख-समृद्धि और शांति।

  3. नाग देवता की पूजा से राहु-केतु दोषों से मुक्ति।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी के नाम से जाना जाता है। इस साल यह तिथि 17 अगस्त को मनाई जाएगी।

यह दिन भक्तों के लिए नाग देवता की पूजा करने और शांति, सुरक्षा व समृद्धि का आशीर्वाद पाने का एक शुभ अवसर माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में भी इस त्योहार का खास महत्व होता है और इस दिन नाग देवता की पूजा के साथ भगवान शिव की पूजा का भी विधान है।

मुख्य रूप से इस दिन को राहु-केतु की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। यही नहीं अगर आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करते हैं तो इसके शुभ फल जरूर मिलते हैं। नाग देवता की पूजा करने के साथ इस दिन आपको ज्योतिष के कुछ उपाय जरूर आजमाने चाहिए। आइए आपको बताते हैं उन उपायों के बारे में जो आपको नाग पंचमी के दिन करने चाहिए जिससे घर में खुशहाली बनी रहे। इससे आपको कई दोषों से मुक्ति मिल सकती है।

मेष राशि

मेष राशि के लोग यदि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा के साथ शिवलिंग पर चंदन मिलाया हुआ जल चढ़ाएंगे तो उनके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी। इस दिन आप नाग देवता को चने का प्रसाद चढ़ाएं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग नाग पंचमी के दिन शिव जी का अभिषेक कच्चे दूध से करें। इस उपाय से शिव जी का आशीर्वाद मिलेगा और खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग यदि नाग देवता को बेल पत्र चढ़ाएंगे और शिव जी को भी बेलपत्र अर्पित करेंगे तो आपको राहु दोषों से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग यदि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ अगर इस दिन रुद्राभिषेक करेंगे तो जीवन में समृद्धि के योग बनेंगे। अगर आपके ऊपर काल सर्प दोष है तो आप इस दिन चांदी के नाग-नागिन शिवलिंग पर अवश्य चढ़ाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को नाग पंचमी के दिन हरी चीजों का दान करना चाहिए। आप इस दिन अगर हरे वस्त्र और हरी मूंग दाल का दान करेंगे तो आपके लिए अत्यंत शुभ हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को इस दिन शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ानी चाहिए और नाग देवता की पूजा के समय उन्हें दूध चढ़ाएं। इस दिन आपको दरवाजे पर गाय के गोबर से नाग और नागिन का चित्र बनाकर पूजा करनी चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के लोग अगर नाग पंचमी के दिन नाग देवता को खीर का भोग लगाएंगे और काल सर्प दोष दूर करने के लिए चांदी के नाग-नागिन चढ़ाएंगे तो यह उपाय आपके जीवन में समृद्धि लाएगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग यदि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग का अभिषेक गन्ने के रस से करेंगे तो आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोग यदि नाग पंचमी के दिन नाग देवता को चने की दाल चढ़ाएंगे और शिवलिंग का रुद्राभिषेक करेंगे तो जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोग यदि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर अपराजिता का फूल चढ़ाएंगे तो उन्हें राहु-केतु के दोषों से मुक्ति मिलेगी। आप इस दिन नाग देवता पर भी अपराजिता के फूल चढ़ाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग यदि नाग पंचमी के दिन ॐ नमः शिवाय का जाप 108 बार करेंगे तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को नाग पंचमी के दिन भगवान शिव का पूजन माता पार्वती समेत करना चाहिए और नाग देवता का चित्र बनाकर उनकी पूजा करनी चाहिए।

अगर आप भी अपनी राशि के अनुसार यहां बताए उपाय नाग पंचमी के दिन आजमाते हैं तो आपको इसके अत्यंत शुभ लाभ मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नाग पंचमी पर नाग देवता को बेलपत्र और फूल क्यों चढ़ाए जाते हैं? इसके धार्मिक महत्व के बारे में जानें

यह भी पढ़ें- नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर नाग-चंद्रेश्वर श्रृंगार करने का क्या है महत्व? पढ़ें पूजा से जुड़े जरूरी नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।