विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नाग पंचमी के दिन क्यों मना है तवे पर रोटी सेंकना और कड़ाही में तलना-भूनना? जानिए इसके पीछे का रहस्य 

Published: Sun, 16 Aug 2026 03:44 PM (IST)

नाग पंचमी पर तवा और कड़ाही का उपयोग वर्जित माना जाता है, क्योंकि तवे की आकृति नाग के फण के ...और पढ़ें

नाग पंचमी पर रसोई में भूलकर भी न चढ़ाएं तवा (Picture Credit: AI Generated)

नाग पंचमी पर रसोई में भूलकर भी न चढ़ाएं तवा (Picture Credit: AI Generated) 

HighLights

  1. नाग पंचमी पर तवा-कड़ाही का उपयोग अशुभ माना जाता है।

  2. तवे की आकृति नाग के फण के समान होती है।

  3. जमीन खोदने, धारदार चीजों से भी बचना चाहिए।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में नाग पंचमी का पर्व अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 17 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन नाग देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है।

प्राचीन समय से नाग पंचमी के दिन कई परंपराएं निभाई जा रही हैं, जिनमे एक सबसे अधिक प्रमुख है नाग पंचमी के दिन रसोई घर में तवा और कड़ाही न चढ़ाना। इस दिन गर्म तवे पर रोटी पकाना या कड़ाही में तलना-भूनना अशुभ माना जाता है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा करना क्यों अशुभ माना जाता है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी के अनुसार बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।

गैस पर तवा चढ़ाना क्यों है अशुभ?

ज्योतिष शास्त्र और लोक परंपराओं के अनुसार नाग पंचमी का दिन नाग देवताओं की पूजा और तृप्ति का दिन होता है। तवे की आकृति को नाग के फण के समान माना जाता है। इस दिन अग्नि पर सीधा तवा चढ़ाना या रोटी पकाना तवे (नाग रूप) को दुखी करने के समान माना गया है।

ज्योतिषियों का मत है कि इस दिन चूल्हे पर तवा चढ़ाने से घर में राहु-केतु का दोष और मानसिक अशान्ति उत्पन्न होती है। यही कारण है कि नाग पंचमी के दिन तवे पर रोटी बनाने के बजाय पूरी, हलवा या कड़ाही में बनने वाले अन्य पकवान बनाने की परंपरा है। इसी वजह से नाग पंचमी के दिन गर्म तवे पर रोटी पकाना या कड़ाही में तलना-भूनना वर्जित है।

यह भी पढ़ें- नाग पंचमी पर खरीदें ये पवित्र चीजें, घर में हमेशा बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि

भूलकर भी न करें ये काम

जमीन की खुदाई न करें- नाग पंचमी के दिन जमीन की खुदाई करने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस काम को करने से अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं, क्योंकि पाताल और मिट्टी में नागों का वास माना जाता है। ऐसे में जमीन की खुदाई करने से उन्हें चोट लग सकती है।

धारदार और नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें- इसके अलावा नाग पंचमी के दिन सुई-धागे का का प्रयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साथ ही चाकू से सब्जी नहीं काटना चाहिए। इस काम नाग पंचमी के दिन करना अशुभ माना जाता है।

तामसिक भोजन का सेवन न करें- नाग पंचमी के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। इसके अलावा किसी से वाद-विवाद न करें। साथ ही किसी के बारे में गलत न सोचें।

यह भी पढ़ें- मिट्टी के नहीं, यहां पूजे जाते थे असली नाग! जानिए महाराष्ट्र के बत्तीस शिराला की अनोखी परंपरा

यह भी पढ़ें- नाग पंचमी पर राशि अनुसार करें विशेष उपाय, घर में पूरे साल बनी रहेगी सुख-समृद्धि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।