नाग पंचमी पर खरीदें ये पवित्र चीजें, घर में हमेशा बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि
नाग पंचमी 17 अगस्त को मनाई जाएगी, इस दिन नाग देवता की पूजा के साथ कुछ विशेष चीजों की खरीदारी ...और पढ़ें
-1786789962003_m.webp)
नाग पंचमी पर क्या घर लाएं? (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
नाग पंचमी 17 अगस्त को, नाग देवता को समर्पित पर्व।
धातु के नाग-नागिन, शिव पूजा सामग्री खरीदना शुभ।
नुकीली चीजें, सुई-धागे का उपयोग करना वर्जित।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दिन नाग देवता को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से भक्त को नाग देवता के संग महादेव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन पूजा के दौरान नाग देवता पर दूध अर्पित करने का विधान है।
इससे घर में सुख-शांति आती है और नाग देवता का आशीर्वाद मिलता है। नाग पंचमी के अवसर पर दान और खरीदारी करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही राहु-केतु के दोषों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा के अनुसार बताते हैं कि नाग पंचमी के दिन किन चीजों की खरीदारी करना लाभकारी होता है।
नाग पंचमी का त्योहार केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है; इस दिन की गई खरीदारी घर में समृद्धि लाती है, और किया गया दान कष्टों का शमन करता है। सही वस्तुओं के चयन से व्यक्ति जीवन में सुख-शांति और राहु-केतु के दोषों से मुक्ति पा सकता है। शास्त्रों में कहा गया है कि नाग पंचमी पर शुद्ध मन से किया गया गुप्त दान और धातु की खरीदारी घर को कभी धन-धान्य से खाली नहीं होने देती।
नाग पंचमी पर क्या खरीदना शुभ होता है?
1. धातु के नाग-नागिन: इस दिन चांदी, तांबे या पीतल के नाग-नागिन की प्रतिमा खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे लाकर घर के मंदिर में स्थापित करने से वास्तु दोष और सर्प भय खत्म होता है।
2. शिव पूजा की सामग्री: मिट्टी का शिवलिंग, रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, और तांबे का लोटा खरीदना इस दिन अत्यंत फलदायी होता है।
3. चांदी के सिक्के या आभूषण: नाग पंचमी पर चांदी खरीदना लक्ष्मी जी को आकर्षित करता है, क्योंकि चांदी का संबंध चंद्रमा से है जो मन को शांति प्रदान करता है।
नाग पंचमी के दिन क्या घर न लाएं?
नाग पंचमी के अवसर पर कुछ चीजों को भूलकर भी घर नहीं लाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वर्जित चीजों को घर लाने से व्यक्ति के जीवन पर नकारत्मक प्रभाव पड़ता है और कईटी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नाग पंचमी के दिन चाकू, कैंची, सुई, कील और नुकीली चीजों को घर नहीं लाना चाहिए। इसके अलावा सुई-धागे का उपयोग करना वर्जित माना गया है।
यह भी पढ़ें- नाग पंचमी पर बन रहा शिव, सिद्ध समेत 4 योग का महासंयोग, जानिए कैसे सफल होंगे आपके सारे बिगड़े काम?
यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं नाग पंचमी पर नाग देवता को दूध क्यों चढ़ाया जाता है? पढ़ें इसके पीछे की कथा
यह भी पढ़ें- Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को नाग पंचमी पर बन रहा खास संयोग, साथ में सावन का तीसरा सोमवार; जानें शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
