Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर जरूर करें ये काम, जीवन में नहीं होगी सुख-समृद्धि की कमी

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 10:55 AM (IST)

    इस साल नाग पंचमी का पर्व मंगलवार 29 जुलाई को मनाया जा रहा है। इस दिन पर आप कुछ ऐसे उपाय कर सकते हैं जिन्हें करने से आपको नाग देवता के साथ-साथ भगवान शिव की कृपा की भी प्राप्ति हो सकती है। चलिए जानते हैं इस उपायों के बारे में।

    Hero Image
    Nag Panchami ke upay (Picture Credit: Freepik)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सावन में आने वाली शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी (Nag Panchami 2025) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन पर नाग देवता के साथ-साथ महादेव की पूजा-अर्चना का भी विधान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माना जाता है कि इस दिन विशेष विधि-विधान से पूजा करने से जातक को कालसर्प दोष से भी राहत मिल सकती है। साथ ही इन दिन पर नाग देवता की कृपा प्राप्ति के लिए भी बहुत से उपाय किए जा सकते हैं।

    इस तरह करें पूजा

    नाग पंचमी के दिन शिवलिंग के पास स्थित नाग देवता को दूध और चमेली के फूल अर्पित करें। इस दौरान नाग देवता का मंत्र वासुकिः तक्षकश्चैव कालियो मणिभद्रकः, ऐरावतो धृतराष्ट्रः कार्कोटकधनंजयौ॥ एतेऽभयं प्रयच्छन्ति प्राणिनां प्राणजीविनाम्॥ का जप करना चाहिए। इसके साथ ही आप पूजा में इस मंत्र का भी जप कर सकते हैं -

    नागपंचमी पूजन मंत्र -

    सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।

    ये च हेलिमरीचिस्था येन्तरे दिवि संस्थिता।।

    ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:।

    ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।

    जरूर करें ये काम

    नाग पंचमी के दिन पर विधि-विधान से नाग देवता की पूजा-अर्चना करें, शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही इस दिन पर गरीबों को अपनी क्षमता के अनुसार, दान आदि भी जरूर देना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Nag Panchami 2025: केवल नाग पंचमी पर ही खुलते हैं इस मंदिर के द्वार, दर्शन से दूर होता है कालसर्प दोष

    (Picture Credit: Freepik)

    रखें इन बातों का ध्यान

    नाग पंचमी के दिन कई कामों को करने की मनाही होती है, जैसे सुई-धागे, नुकीली चीजों जैसे चाकू, कैंची का इस्तेमाल करना या तवे पर रोटी बनाना आदि। इसके साथ ही नाग पंचमी के दिन जमीन की खुदाई से जुड़े कार्य करने से भी मनाही होती है।

    ऐसा करने से जमीन के अंदर सांपों के बिल टूट सकते हैं और उन्हें नुकसान पंहुच सकता है। कुल मिलाकर नाग पंचमी के दिन ऐसे किसी भी कार्य को नहीं किया जाता, जिससे नागों को नुकसान पंहुचने की संभावना हो।

    यह भी पढ़ें- Nag Panchami 2025: कालसर्प दोष से हैं पीड़ित, नोट कीजिए नाग पंचमी पर छुटकारा पाने के उपाय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner