Nag Panchami 2023: आज खास योग में मनाया जा रहा है नाग पंचमी पर्व, इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली
Nag Panchami 2023 हर साल श्रावण मास के कृष्ण एवं शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष के सावन माह की शुक्ल पक्ष की पं ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Nag Panchami 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी पर्व पूर्ण श्रद्धाभाव से मनाया जाता है। यह पर्व आज यानी 21 अगस्त 2023 के दिन मनाया जा रहा है। मान्यता है कि आज के दिन नाग देवता की उपासना करने से साधकों को विशेष लाभ मिलता है और जीवन में आ रही समस्या दूर हो जाती है। आज के दिन दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।
इन राशियों को होगा धन लाभ
नाग पंचमी पर मेष राशि के जातकों को धन लाभ मिल सकता है। जिसके कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही कुंभ राशि के जातकों के लिए भी नाग पंचमी का दिन अच्छा रहने वाला है। मानसिक तनाव खत्म होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। करियर में परिवर्तन आपको लिए अच्छा रहने वाला है।
सेहत में होगा सुधार
नाग पंचमी के शुभ अवसर पर वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। इस राशि के लोगों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही वृश्चिक राशि के लोगों को नाग पंचमी के दिन अपनी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।
इन राशियों को मिलेगा लाभ
नाग पंचमी के दिन बन रहे सर्वार्थ सिद्धि योग में धनु राशि के लोगों को भी व्यापार में लाभ मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहेंगे। साथ ही मानसिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा मकर राशि के जातकों के लिए भी नाग पंचमी के दिन करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही मकर राशि वालों के लिए धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।