Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mulank 8 Jyotish: इस मूलांक के जातकों की चमकेगी किस्मत, जरूर मानें एंजल की सलाह

    Updated: Sat, 26 Oct 2024 12:16 PM (IST)

    अंक ज्योतिष (Mulank 8 Jyotish) और टैरो कार्ड रीडर पल्लवी एके शर्मा की मानें तो आज यानी 26 अक्टूबर ( 26 October 2024 Numerology Prediction) का दिन सभी ...और पढ़ें

    Hero Image
    Today Numerology Prediction: शनि देव को इस तरह करें प्रसन्न (Pic Credit-Freepik)
    Zodiac Wheel

    वार्षिक राशिफल 2026

    जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।

    अभी पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय हर इंसान की यह चाह रहती है कि वह आने वाले अपने कल के बारे में पता लगा सके। इसके लिए टैरो कार्ड रीडिंग (Tarot card reading) के उपाय बहुत ही लाभकारी साबित होते हैं। सनातन धर्म में अंक ज्योतिष को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके जरिए जातक कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, आज यानी 26 अक्टूबर (Numerology 26 October) के दिन मूलांक 08 के जातकों का जीवन खुशहाल होता है। जिन लोगों का जन्म 8, 17, या 26 तारीख को होता है। उनका मूलांक 08 (Mulank 8 Jyotish) होता है। इनके स्वामी ग्रह शनिदेव को माना जाता है। मूलांक 08 के जातक मेहनती और न्यायप्रिय होते हैं। साथ ही ये लोग हर बात को बेहद गंभीरता से सोचते हैं। ऐसे में अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से चलिए जानते हैं कि आज किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एंजल्स की इस सलाह का जरूर करें पालन

    • अपने कामों के लिए जिम्मेदार बनें।
    • जीवन में सचेत रहें और जीवन अच्छे तरीके से जीने की कोशिश करें।
    • अपने भौतिक और आध्यात्मिक को संतुलित करें।
    • अपने लेनदेन में संतुलन बनाए रखें।
    • खुद को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए अपने प्यार की सराहना करें।

    यह भी पढ़ें: Numerology: इस तारीख पर जन्मे लोगों पर बरसती है मां लक्ष्‍मी की कृपा, नहीं होती धन-दौलत की कमी

    इन कार्यों से बनाएं दूरी -

    • आलसी होना।
    • लालची होना।

    आज कुछ सेकंड के लिए बिना रुके इसका जाप करें -''मैं उम्मीदों से परे धन्य हूं।''

    इन मंत्रों का करें जप

    • ॐ सुभद्राय नम
    • ॐ गं गणपतये नम
    • नमः शिवाय का जाप करें।
    • ॐ हुं हनुमते नम
    • हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    शनिदेव का वैदिक मंत्र

    • ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम ।
    • उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात ।
    • ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः।
    • ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।

    सफल जीवन के लिए मंत्र

    • अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया।
    • दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।।
    • गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च।
    • आगता: सुख-संपत्ति पुण्योऽहं तव दर्शनात्।।

    यह भी पढ़ें: Numerology: इस तारीख को जन्मे लोग माने जाते हैं लकी, चढ़ते हैं कामयाबी की सीढ़ियां

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।