विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: इस तारीख पर जन्मे लोगों पर बरसती है मां लक्ष्‍मी की कृपा, नहीं होती धन-दौलत की कमी

Updated: Sat, 05 Oct 2024 06:27 PM (IST)

अंक शास्त्र में व्यक्ति के मूलांक का विशेष महत्व माना गया है। इससे न केवल भविष्य बल्कि जातक के व्यक्तित्व के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकती है। ...और पढ़ें

Hero Image
Numerology lucky Mulank 6 इस तारीख पर जन्मे लोगों पर बरसती है मां लक्ष्‍मी की कृपा
Zodiac Wheel

वार्षिक राशिफल 2026

जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।

अभी पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष को ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण अंग माना गया है। इसकी मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी कई बातों का पता लगा सकता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में मुख्य रूप से व्यक्ति के मूलांक, जो जन्मतिथि से ज्ञात किया जाता है, उसके आधार पर उसके भविष्य का आकलन किया जा सकता है। इसमें कुल 1 से लेकर 9 तक मूलांक बताए गए हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि वह कौन-से मूलांक हैं जिन पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ये है वह मूलांक

यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 06 होगा। चूंकि इन संख्याओं का योग करने पर 06 प्राप्त होता है। इस मूलांक के स्वामी शुक्र ग्रह माने गए हैं, जो धन, वैभव, सौंदर्य, प्रेम और आकर्षण के कारक हैं। ऐसे में इस मूलांक के जातक को जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही इन जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

होती है ये खासियत

मूलांक 6 के लोग कला के प्रेमी होते हैं। इन्‍हें कई चीजों का शौक होता है, जैसे मॉडलिंग, संगीत, फैशन आदि। स्‍वभाव की बात करें तो यह काफी मजाकिया होते हैं। साथ ही यह जहां भी जाते हैं, वहां के माहौल को भी पाजिटिव एनर्जी से भर देते हैं। साथ ही ये लोग दिखने में भी आकर्षक होते हैं। अपनी इन्हीं खासियतों के चलते ये लोग किसी को भी अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें - Numerology: इस तारीख को जन्मे लोग बनते हैं बड़े अफसर, कड़ी मेहनत से हासिल करते हैं अपनी मंजिल

इन चीजों का होता है शौक

अंक शास्त्र की मानें तो, मूलांक 6 के जातक समृद्ध होते हैं, लेकिन साथ ही खर्चीले भी होते हैं। इन्हें महंगी चीजों खरीदने का शौक होता है। जिन्हें खरीदने के लिए यह बिना सोचे-समझे धन खर्च कर देते हैं।

यह भी पढ़ें - जानें, क्यों अंक शास्त्र में 24 नंबर को माना जाता है शुभ और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।