Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lip Moles: शरीर के तिल खोलते हैं जीवन के सारे राज! होंठ पर है तिल तो जानें कैसे हैं आप?

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Sat, 28 May 2022 01:48 PM (IST)

    Lip Moles भविष्य के बारे में जानने की रुचि सभी की होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर पर मौजूद तिल भी काफी कुछ बता सकते हैं। इसी तरह अगर आपके होंठों पर तिल है तो यह आपके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में काफी कुछ बताते हैं।

    Hero Image
    Lip Moles: आपके होंठों के तिल आपकी भविष्य के बारे में क्या बताते हैं?

    नई दिल्ली। Lip Moles: हर व्यक्ति के शरीर पर कहीं न कहीं तिल ज़रूर होते हैं। शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल से व्यक्ति की शख्सियत और भविष्य दोनों का पता लगाया जा सकता है। ऐसे ही कई लोगों के होंठों पर भी तिल होता है। होंठ पर तिल होना कई लोग शुभ मानते हैं, लेकिन इस बात का भी फर्क पड़ता है कि तिल कौन-से होंठ पर है और किस तरफ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जैसे ऊपरी होंठ के दाहिनी तरफ तिल और ऊपरी होंठ के बाईं तरफ मौजूद तिल काफी अलग भविष्य बता सकता है। अगर आपके भी होंठों पर तिल है, तो आइए जानते हैं कि इससे जीवन पर कैसा असर पड़ता है।

    निचले होंठ के बीच में तिल है तो ऐसे हैं आप

    वहीं, जिन लोगों के निचे वाले होंठ के बीचों-बीच तिल होता है, वे इमोशनल होते हैं। साथ ही गुस्सा भी जल्दी आ जाता है, लेकिन उनको रोना भी आसानी से आ जाता है। इसी तरह आगर आपके निचले होंठ की बाईं तरफ तिल है, तो आप बड़े ईमानदार इंसान हैं और यही आपके व्यक्तित्व की पहचान भी है।

    काफी समझदार होते हैं वे लोग जिनके इस जगह होता है तिल

    इसी तरह अगर आपके ऊपर वाले होंठ के बीच में तिल है, तो आप काफी समझदार इंसान हैं। वहीं, जिन लोगों के नीचे वाले होंठ के दाहिनी तरफ तिल होता है, वे काफी मेहनती होते हैं और साथ ही दृढ़ निश्चयी होते हैं व जीवन में जल्दी सफलता पा लेते हैं।

    ऊपरी होंठ के बाईं ओर तिल है, तो ऐसे हैं आप!

    जिन लोगों के ऊपर वोले होंठ के बाईं तरफ तिल होता है, वे बेहद कामुक होते हैं। यानी उनके कई प्रेम संबंध होते हैं। ऐसे ही जिन लोगों के ऊपर वोले होंठ के दाहिनी तरफ तिल होता है, ऐसे लोगों की किस्मत अच्छी मानी जाती है। उनके पास कभी धम की कमी नहीं होती।