यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mauni Amavasya 2025 Daan: मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2025 Daan) के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल से देवों के देव महादेव का अभिषेक करने ...और पढ़ें

HighLights
- मौनी अमावस्या पर शिववास योग का संयोग है।
- मौनी अमावस्या के दिन श्रवण नक्षत्र में गंगा स्नान किया जाएगा।
- मौनी अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा करने से दुखों का नाश होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में 29 जनवरी के दिन मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। यह दिन पूर्णतया भगवान शिव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है। मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
.jpg)
ज्योतिष कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए मौनी अमावस्या के दिन भगवान शिव एवं विष्णु जी की पूजा करने की सलाह देते हैं। पूजा के समय भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल से किया जाता है। अभिषेक करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। इस दिन दान करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान अवश्य करें।
यह भी पढ़ें: मौनी अमावस्या पर शिववास समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, मिलेगा दोगुना फल
राशि अनुसार दान
- मेष राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन मसूर की दाल और लाल रंग के कपड़े का दान करें।
- वृषभ राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन चावल, चीनी और सफेद वस्त्र का दान करें।
- मिथुन राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन साबुत मूंग, मूंग दाल और हरी सब्जियों का दान करें।
- कर्क राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन दूध, दही और सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
- सिंह राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के बाद गेहूं और लाल रंग के कपड़े का दान करें।
- कन्या राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन हरी सब्जी का दान करें और गौमाता को हरा चारा खिलाएं।
- तुला राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन चावल, नमक, आलू, घी आदि चीजों का दान करें।
- वृश्चिक राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन गेहूं, लाल रंग के कपड़े और मसूर दाल का दान करें।
- धनु राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन बेसन, चने की दाल, मकई आदि चीजों का दान करें।
- मकर राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन काले तिल, काला कंबल और उड़द की दाल का दान करें।
- कुंभ राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन चमड़े के जूते-चप्पल, दवा और धन का दान करें।
- मीन राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पीले रंग के कपड़े, चने की दाल, बेसन के लड्डू का दान करें।
यह भी पढ़ें: कब है फाल्गुन अमावस्या? एक क्लिक में नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।
