Mauni Amavasya 2025 Daan: मौनी अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, पितृ दोष से मिलेगी राहत
सनातन शास्त्रों में निहित है कि मौनी (Mauni Amavasya 2025 Daan) अमावस्या पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही दान-पुण्य भी किया जाता है। बड़ी संख्या में साधक गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस शुभ तिथि पर गंगा स्नान कर पूजा, जप-तप एवं दान-पुण्य किया जाता है। धार्मिक मत है कि अमावस्या तिथि पर देवों के देव महादेव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है।
ज्योतिषियों की मानें तो मौनी अमावस्या पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में गंगा स्नान कर भगवान शिव की पूजा करने से जन्म-जन्मांतर में किए गए समस्त पाप धुल जाते हैं। साथ ही महादेव की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। मौनी अमावस्या पर दान करने का विशेष विधान है। अगर आप भी मनोवांछित फल पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन इन 3 चीजों का दान (Mauni Amavasya 2025 Daan) करें।
यह भी पढ़ें: कब है माघ माह का अंतिम प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
करें इन चीजों का दान
अगर आप देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। इस समय गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। वहीं, पूजा के बाद काले तिल का दान करें। तिल का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस शुभ अवसर पर बहती जलधारा में काले तिल प्रवाहित करें। इस उपाय को करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
अगर आप कुंडली में शुभ ग्रहों को मजबूत करना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन गेहूं, चावल, सरसों, बाजरा, मक्का, ज्वार, दाल आदि चीजों का दान करें। अन्न का दान करने से कुंडली में शुभ ग्रह मजबूत होता है। चावल का दान करने से कुंडली में चंद्रमा और शुक्र मजबूत होता है। दाल और मक्का का दान करने से गुरु मजबूत होता है। वहीं, गेहूं का दान करने से मंगल ग्रह मजबूत होता है। साथ ही मंगल दोष से छुटकारा मिलता है।
अगर आप जीवन में व्याप्त दुखों से निजात पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन वस्त्र का दान करें। आप चाहे तो कंबल का भी दान कर सकते हैं। इसके अलावा, पहनने के लिए कपड़े, जूते और चप्पल का दान कर सकते हैं। साथ ही धन का भी दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।
यह भी पढ़ें: Mauni amavasya पर करें तुलसी चालीसा का पाठ, कभी नहीं होगी धन की कमी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।