Masik Krishna Janmashtami 2024: कब है फाल्गुन माह की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी? जानिए तिथि और पूजन नियम
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami 2024) का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह दिन भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक है इसलिए महिलाएं इस पवित्र व्रत को रखती हैं। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के बारे में यह भी मान्यता है कि इससे पापों का नाश होता है और सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। तो आइए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Krishna Janmashtami 2024: हिंदू धर्म में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का बेहद महत्व है। फाल्गुन माह में यह पर्व 3 मार्च, 2024 दिन रविवार को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन पर भक्त कान्हा की पूजा भाव के साथ करते हैं, जिससे उन्हें उनकी पूर्ण कृपा प्राप्त हो सके। बता दें, मासिक जन्माष्टमी हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का धार्मिक महत्व
यह दिन कृष्ण भक्तों के लिए बहुत खास है, क्योंकि उनकी पूजा से जीवन के सभी कष्टों को आसानी से दूर किया जा सकता है। यह दिन लड्डू गोपाल के जन्म का प्रतीक है, इसलिए महिलाएं एक स्वास्थ्य संतान की प्राप्ति के लिए इस विशेष दिन का उपवास रखती हैं। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के बारे में यह भी मान्यता है कि इससे पापों का नाश होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पूजा विधि
- भक्त प्रात: उठकर पवित्र स्नान करें।
- अपने पूजा कक्ष की सफाई करें।
- पीले वस्त्र धारण करें।
- एक लकड़ी की चौकी पर भगवान कृष्ण की एक प्रतिमा स्थापित करें।
- पंचामृत से स्नान करवाएं।
- गोपी चंदन या हल्दी का तिलक लगाएं।
- कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
- भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करें।
- आरती के साथ अपनी पूजा को पूरी करें।
- अंत में पूजा में हुई गलती के लिए क्षमा मांगे।
- व्रती अगले दिन प्रसाद खाकर अपने व्रत का पारण करें।
भगवान कृष्ण को इन मंत्रों से करें प्रसन्न
- हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे
प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:
यह भी पढ़ें: Masik Krishna Janmashtami 2024: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर करें इस शक्तिशाली चालीसा का पाठ, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।