Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Masik Durgashtami 2023: मासिक दुर्गाष्टमी व्रत में पढ़ें ये कथा, धन का मिलेगा लाभ

    प्रत्येक महीने में पड़ने वाली मासिक दुर्गाष्टमी का खास महत्व होता है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा-व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-व्रत करने से व्यक्ति को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन में बढ़ोतरी होती है।

    By Jagran NewsEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 18 Dec 2023 02:30 PM (IST)
    Hero Image
    Masik Durgashtami 2023: मासिक दुर्गाष्टमी व्रत में पढ़ें ये कथा, धन का मिलेगा लाभ

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Durga Ashtami 2023: प्रत्येक महीने में पड़ने वाली मासिक दुर्गाष्टमी का खास महत्व होता है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा-व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-व्रत करने से व्यक्ति को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा किसी भी काम में बाधा नहीं आती है। इस बार मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 20 दिसंबर को है। मान्यता है कि इस दिन पूजा के दौरान मासिक दुर्गाष्टमी व्रत कथा सुनने या पाठ करने से जीवन की परेशानियां दूर होती है। इसके अलावा घर में सुख-शांति बनी रहती है। चलिए आपको बताते हैं मासिक दुर्गाष्टमी व्रत कथा के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मासिक दुर्गाष्टमी व्रत कथा

    पौराणिक कथाओं के मुताबिक, प्राचीन काल में पृथ्वी पर अधिक मात्रा में बहुत शक्तिशाली असुर हो गए थे और वे स्वर्ग पर चढ़ाई करने लगें। उन्होंने कई देवी-देवताओं की हत्या कर दी थी और स्वर्ग में अत्याचार मचा रखा था। सबसे बेहद शक्तिशाली महिषासुर था। उसका अंत करने के लिए देवों के देव महादेव भगवान शिव, जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी और भगवान ब्रह्मा जी ने शक्ति स्वरूप देवी दुर्गा को बनाया। सभी देवता ने मां दुर्गा को हथियार दिए। फिर इसके बाद मां दुर्गा पृथ्वी पर प्रकट हुई। मां दुर्गा ने असुरों का वध किया। इसके बाद उसी दिन से दुर्गाष्टमी के त्योहार की शुरुआत हुई।

    यह भी पढ़ें: New Year Upay 2024: नव वर्ष के पहले दिन जरूर करें ये 3 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

    मासिक दुर्गाष्टमी व्रत का महत्व

    मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के अवसर पर पूजा-व्रत करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा मनोकामना पूरी होती है और जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलती है। मां दुर्गा अपने भक्तों को सुरक्षा प्रदान करती हैं। इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में उन्नति, धन में समृद्धि का लाभ प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें: Geeta Jayanti 2023: इस विशेष दिन भगवद गीता के पाठ से दूर होगी जीवन की नकारात्मकता

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '