Mantra Jaap: स्ट्रेस और एंग्जायटी से छुटकारा दिलाएंगे ये मंत्र, आज से ही पाठ करें शुरू
हिंदु मान्यताओं के अनुसार मंत्रों को विशेष लाभकारी बताया गया है। यदि नियम के अनुसार और सही ढंग से मंत्रों का जाप किया जाए तो इससे व्यक्ति को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में यदि आप मानसिक तनाव महसूस कर रहे हैं तो इससे मुक्ति के लिए कुछ मंत्रों का प्रतिदिन जाप करना बेहतर बताया गया है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of Mantra Jaap: आज के इस भागदौड़ वाले दौर में न चाहते हुए भी व्यक्ति तनाव का शिकार हो रहा है। बढ़ती चिंताओं के कारण इसका असर व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। इसके लिए शास्त्रों में कुछ मंत्र बताए गए हैं, जो न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्व रखते हैं, बल्कि इसका मानसिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मंत्र, जो आपको स्ट्रैस और एंजाइटी से छुटकारा दिला सकते हैं।
ओम
ओम सबसे सरल, लेकिन सबसे प्रभावशाली मंत्रों में से एक है। जाप होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि 'ओम' का जाप मन करने से मन को केंद्रित करने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ओम का जाप करना बेहद लाभकारी माना गया है। माना जाता है कि लयबद्ध तरीके से इस मंत्र का जाप करने से शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही यह तनाव के स्तर को भी कम करता है।
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
भगवान शिव को समर्पित महामृत्युंजय मंत्र सबसे शक्तिशाली मंत्रों में से एक है। माना जाता है कि यह मंत्र नकारात्मकता, अज्ञानता का विनाशक हैं। माना जाता है कि इस मंत्र के रोजाना जाप करने से भय, तनाव और चिंताओं से मुक्ति मिलती है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को भगवान शिव की भी कृपा प्राप्त होती है।
गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।
गायत्री मंत्र को भी हिंदू धर्म में बहुत ही लाभकारी माना जाता है। असल में यह मंत्र आत्मज्ञान, ज्ञान और आध्यात्मिक जागृति के लिए एक प्रार्थना है। ऐसे में यदि आप रोजाना इस मंत्र के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो इससे मन को शांति मिलती है और सकारात्मकता पैदा होती है। साथ ही यह मंत्र आंतरिक शक्ति विकसित करने में भी मदद करता है।
'ओम नमः शिवाय'
यह मंत्र भी भगवान शिव के लिए समर्पित माना जाता है, जोकि बहुत ही सरल, लेकिन असरदार मंत्र है। इस मंत्र का अर्थ है कि 'मैं भगवान शिव और उनकी शक्ति को नमन करता हूं'। इस मंत्र का रोजाना जाप करने से भय, तनाव और चिंता को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि लगातार इस मंत्र का जाप करने से साधक पर महादेव की कृपा भी बनी रहती है, जिससे आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।