Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mantra Jaap Mala: इन मालाओं का जाप करना होता है शुभ, दूर होते हैं सभी कष्ट

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 25 Jul 2023 02:54 PM (IST)

    Mantra Jaap Mala धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर एक माला का संबंध एक अलग ग्रह से संबंध होता है। तुलसी से लेकर रुद्राक्ष तक की माला को धारण करने या जाप करने से अलग-अलग प्रकार के लाभ मिलते हैं। इन मालाओं से जाप करने से व्यक्ति के कष्टों का निवारण होता है। तो आइए जानते हैं किन मालाओं से जाप करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है।

    Hero Image
    Mantra Jaap Mala माला से जाप करने के लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Mantra Jaap Mala: सनातन धर्म के अनुसार मंत्रों में बहुत शक्ति होती है। कोई भी मंत्र जाप यदि सही ढंग और सही तरीके से किया जाए तो उसका प्रभाव सकारात्मक ही पड़ता है। सुबह उठकर कुछ मंत्रों के उच्चारण से पूरे दिन आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जिस कारण आपका दिन अच्छा जाता है। यदि जाप करते समय उचित जप माला का प्रयोग किया जाए तो इससे जाप का लाभ दोगुना हो जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माला पर जाप करने का लाभ

    हिन्दू धर्म में हर एक काम को मंत्रों से जोड़ा गया है ताकि उस कार्य की शुद्धता और पवित्रता बनी रहे। जप माला से मंत्रों का जाप करने से आरोग्य जीवन मिलता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है। अलग-अलग माला द्वारा जाप करने से व्यक्ति को अलग-अलग देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    कमलगट्टे की माला 

    हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कमलगट्टे की माला, माता लक्ष्मी को प्रिय है। इसलिए कमलगट्टे की माला पर देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे वह प्रसन्न होकर व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। कमलगट्टे की माला का प्रयोग मां बगलामुखी और माता कालका की पूजा और जाप में किया जाता है।

    तुलसी की माला के लाभ

    हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की तरह तुलसी की माला भी बेहद पवित्र मानी गई है। साथ ही यह माला भगवान विष्णु की प्रिय माला मानी गई है। तुलसी की माला पर जाप के साथ-साथ इसे धारण भी किया जा सकता है। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

    रुद्राक्ष की माला से करें इन मंत्रो का जाप

    रुद्राक्ष का संबंध भगवान शिव से माना गया है। यह माला भगवान को अति प्रिय है। साथ ही इसे महाप्रसाद भी माना जाता है। यही कारण है कि भगवान शिव की आराधना में इस माला का विशेष महत्व है। साथ ही इसे धारण भी किया जा सकता है। इस माला से महामृत्युंजय और लघु मृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।    

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'