Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2025 Upay: शनि दोष दूर करने के लिए मकर संक्रांति पर करें ये महाउपाय

    मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने और पतंग उड़ाने की परम्परा है। साथ ही इस दिन पर पवित्र नदी में स्नान करने और दान-पुण्य करने से भी जातक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें मकर संक्रांति के दिन करने से आपको शनि दोष से राहत मिल सकती है।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 08 Jan 2025 05:23 PM (IST)
    Hero Image
    Makar Sankranti 2025 Upay मकर संक्रांति पर करें ये काम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति (Makar Sankranti Shani Dosh Upay) ) का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल संक्रांति का पर्व मंगलवार, 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप इस खास मौके पर कुछ उपाय करते हैं, तो इससे आपको जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti Shubh Muhurat)

    मकर संक्रांति पुण्य काल - सुबह 07 बजकर 33 मिनट से शाम 06 बजकर 56 मिनट तक

    मकर संक्रांति महा पुण्य काल - सुबह 07 बजकर 33 मिनट से सुबह 09 बजकर 45 मिनट तक

    मकर संक्रांति का क्षण - सुबह 07 बजकर 33 मिनट तक

    संक्रांति करण - बालव

    संक्रांति नक्षत्र - पुनर्वसु

    करें ये उपाय (Makar Sankranti 2025 Upay)

    मकर संक्रांति के दिन गंगा या फिर किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करना बहुत ही पुण्यकारी माना जाता है। ऐसे में इस दिन पर गंगा नदी में स्नान करने के बाद बहती जलधारा में काले तिल प्रवाहित करें। इस उपाय को करने से आपको शनि दोष में राहत देखने को मिल सकती हैं।

    यह भी पढ़ें - Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति पर न करें ये गलतियां, उल्टे पांव लौटेंगी धन की देवी

    शनि दोष से मिलेगी राहत

    शनि दोष से राहत पाने के लिए आप मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) के दिन आप ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आपको गंगाजल में काले तिल मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है।

    जरूर करें ये काम

    शुभ फलों की प्राप्ति के लिए मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसी के साथ जरूरतमंद लोगों के बीच गुड़, तिल, खिचड़ी और गर्म कपड़ों का भी दान करना चाहिए। माना जाता है कि इन कार्यों को करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और उसे पुण्य की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें - Surya Gochar 2025: प्रदोष व्रत से इन राशियों के जीवन में होगा बदलाव, करियर को मिलेगा नया आयाम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।