विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Gochar 2025: प्रदोष व्रत से इन राशियों के जीवन में होगा बदलाव, करियर को मिलेगा नया आयाम

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 08 Jan 2025 04:32 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य (Sun Uttarashada Nakshatra Transit 2025) देव को आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य देव की ...और पढ़ें

Surya Pushya Nakshatra Gochar 2025: सूर्य देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?
Surya Pushya Nakshatra Gochar 2025: सूर्य देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?

HighLights

  1. आत्मा के कारक सूर्य देव धनु राशि में विराजमान हैं।
  2. सूर्य देव 14 जनवरी के दिन राशि परिवर्तन करेंगे।
  3. सुखों के कारक शुक्र देव कुंभ राशि में विराजमान हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Gochar 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जनवरी का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन कर चुके हैं। वहीं, सूर्य देव जल्द राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन तक वार्षिक राशिफल 2025

सूर्य गोचर

आत्मा के कारक सूर्य देव वर्तमान समय में धनु राशि में विराजमान हैं। इस राशि में सूर्य देव 13 जनवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 14 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन से खरमास समाप्त होगा। इस दिन से सभी प्रकार के मंगल कार्य किए जाएंगे। सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने से पहले सूर्य देव 11 जनवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य देव के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करने से इन राशियों को लाभ मिलेगा।

मेष राशि

सूर्य देव की विशेष कृपा मेष राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता जी से प्यार और स्नेह मिल सकता है। साथ ही मार्ग दर्शन भी प्राप्त होगा। पिता जी की सेवा और सम्मान करें। पौष महीने में दान-पुण्य अधिक करेंगे। इसके साथ ही परोपकार कार्य भी करेंगे। आपकी रुचि विभिन्न विद्या ग्रहण में रहेगी। समय के साथ जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। करियर और कारोबार में सफलता पाने के लिए रविवार के दिन सूर्य देव की उपासना करें।

वृश्चिक राशि

सूर्य देव की कृपा वृश्चिक राशि के जातकों पर बरसेगी। वर्तमान समय में सरकारी नौकरी के भी योग बन रहे हैं। सरकारी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वर्तमान समय में आपको सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। हालांकि, त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। इसके लिए सूर्य उपासना करें। साथ ही रोजाना सुबह की बेला में धूप में बैठें। विवाहित जातकों को ससुराल से सुख मिल सकता है। इस राशि पर गुरु की भी कृपा बरस रही है।

धनु राशि

आत्मा के कारक सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस राशि के जातक धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों से प्यार और स्नेह मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर परेशानी दूर होगी। खास व्यक्ति से मिलना होगा। इससे आर्थिक लाभ मिल सकता है। अगर शादी की बात चल रही है, तो आपका रिश्ता ऊंचे घराने में होगा। हालांकि, आपको आलस, गुस्सा, द्वेष आदि चीजों का त्याग करना पड़ेगा। करियर में सफलता पाने के लिए रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। पीले चीजों का दान गुरुवार के दिन करें।

यह भी पढ़ें: कहां है शनिदेव को समर्पित कोकिला वन और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।