Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahalakshmi Vrat 2023: इस दिन से हो रही है महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 05:05 PM (IST)

    Mahalakshmi Vrat 2023 सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को विशेष स्थान प्राप्त है। मां लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा होने से जीवन में सुख शांति धन और समृद्धि बनी रहती है। भाद्रपद माह में महालक्ष्मी व्रत का आरंभ हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस व्रत के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

    Hero Image
    Mahalakshmi Vrat 2023 महालक्ष्मी व्रत के दौरान न करें ये गलतियां।

    नई दिल्ली, अध्यात्म। Mahalakshmi Vrat 2023 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से महालक्ष्मी व्रत का शुभारंभ होता है और आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तक यह व्रत रखा जाता है। यह व्रत कम से कम 16 दिनों तक रखने का विधान है। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी जी को समर्पित है। ऐसे में महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत भी शुक्रवार यानी 22 सितंबर 2023 से हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महालक्ष्मी व्रत का महत्व (Mahalakshmi Vrat Importance)

    महालक्ष्मी व्रत दौरान माता लक्ष्मी की उपासना की जाती है। मान्यता है कि इन 16 दिनों की अवधि में मां लक्ष्मी की उपासना करने से साधक को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। विधि विधान से इस व्रत को धारण करने से जीवन से जीवन से दरिद्रता दूर होती है और साधक के जीवन से सभी कष्ट दूर होने लगते हैं। साथ ही घर-परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

    न करें ये काम

    महालक्ष्मी व्रत की 15 दिनों की अवधि में मां लक्ष्मी घर में विराजमान होती हैं। ऐसे में महालक्ष्मी व्रत शुरू होने से पहले घर और मंदिर की अच्छे से साफ सफाई कर लेनी चाहिए। क्योंकि माता लक्ष्मी कभी भी गंदे स्थान पर नहीं ठहरती। साथ ही घर से टूटे बर्तन, टूटा हुआ शीशा आदि चीजों को बाहर कर देना चाहिए। इससे लक्ष्मी माता रुष्ट हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें - Parivartini Ekadashi 2023: परिवर्तिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

    ऐसे प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

    देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए महालक्ष्मी व्रत के दौरान सुबह-शाम घर मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। व्रत के पहले घर के मुख्य द्वार पर हल्दी और कुमकुम से मां लक्ष्मी के पद चिन्ह बनाएं। साथ ही मां लक्ष्मी के मंत्र ओम लक्ष्मी नमः का रोजाना 108 बार जाप करना चाहिए।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'