Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parivartini Ekadashi 2023: परिवर्तिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 04:33 PM (IST)

    Parivartini Ekadashi 2023 धार्मिक मान्यताएं है कि परिवर्तिनी एकादशी तिथि पर व्रत रख भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख समृद्धि धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट से भी मुक्ति मिलती है। अतः साधक विधि विधान और श्रद्धा भाव से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-उपासना करते हैं।

    Hero Image
    Parivartini Ekadashi 2023: परिवर्तिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, प्राप्त होगा विष्णु जी का आशीर्वाद

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Parivartini Ekadashi 2023: सनातन पंचांग के अनुसार, 25 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी है। यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु संग धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही दान-पुण्य भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी तिथि पर व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख, समृद्धि, धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट से भी मुक्ति मिलती है। अतः साधक विधि विधान और श्रद्धा भाव से जगत के पालनहार की पूजा-उपासना करते हैं। अगर आप भी भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो परिवर्तिनी एकादशी के दिन पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें। आइए, राशि अनुसार मंत्र जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Shani Sade Sati: मीन राशि के जातक साढ़े साती से बचाव हेतु करें ये उपाय, प्राप्त होगा शनि देव का आशीर्वाद

    राशि अनुसार मंत्र जाप

    • मेष राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा के समय ‘ऊँ श्री गरुडध्वजाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
    • वृषभ राशि के जातक भगवान नारायण की कृपा-दृष्टि पाने के लिए ‘ऊँ श्री विराटपुरुषाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
    • मिथुन राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी पर पूजा के समय ‘ऊँ श्री कमलापतये नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।
    • कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए एकादशी तिथि पर ‘ऊँ श्री लोकाध्यक्षाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
    • सिंह राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी पर ‘ऊँ श्री चक्रगदाधराय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।
    • कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्री द्वारकानाथाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
    • तुला राशि के जातक भगवान श्रीहरि विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ऊँ श्री लोकनाथाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी के दिन पूजा के समय ‘ऊँ श्री श्रीरघुनाथाय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।
    • धनु राशि के जातक अपने आराध्य भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु ‘ऊँ श्री हृषीकेशाय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।
    • मकर राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए एकादशी तिथ पर 'ऊँ श्री गोविन्दाय नम:' मंत्र का जाप करें।
    • कुंभ राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी के दिन पूजा के समय ‘ ऊँ श्री लक्ष्मीपतये नम:’ मंत्र का जाप करें।
    • मीन राशि के जातक अपने आराध्य भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्री वासुदेवाय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'