विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Magh Purnima 2025 Daan: माघ पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, पितृ होंगे प्रसन्न और जीवन होगा खुशहाल

Published: Tue, 11 Feb 2025 04:36 PM (IST)

माघ का महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु और सूर्य देव को समर्पित है। हर महीने के आखिरी में पूर्णिमा ...और पढ़ें

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर क्या करें दान?
Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर क्या करें दान?

HighLights

  1. हर महीने के आखिरी में पूर्णिमा मनाई जाती है।
  2. इस दिन दान करने का खास महत्व है।
  3. दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माघ माह के समापन के बाद फाल्गुन माह की शुरुआत होती है। पंचांग के अनुसार, इसके बाद फाल्गुन माह की शुरुआत 13 फरवरी से होगी। वहीं, इस माह का समापन 13 मार्च को होगा। फाल्गुन के माह प्रारंभ से एक दिन पहले यानी 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2025) का पर्व मनाया जाएगा। सनातन शास्त्रों में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विशेष चीजों का दान भी किया जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि इन शुभ कामों को करने से व्यक्ति को मनचाहा करियर मिलेगा। साथ ही रुके हुए काम पूरे होंगे। अगर आप लंबे समय से पितृ दोष (Magh Purnima Pitru Dosha Upay) की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो माघ पूर्णिमा पर दान करें। मान्यता है कि दान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

माघ पूर्णिमा के दिन पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धा अनुसार मंदिर या फिर गरीब लोगों में गुड़, धन और गर्म कपड़ों का दान (Magh Purnima daan) करें। धार्मिक मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करने से धन की देवी मां प्रसन्न होती हैं। साथ ही रुका हुआ धन मिलता है।  

यह भी पढ़ें:  Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान से मिलते हैं ये आध्यात्मिक लाभ, यहां पढ़ें इस पर्व की कथा

धन से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

अगर आप जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं चाहते हैं, तो माघ पूर्णिमा के दिन दूध का दान करें। साथ ही मां लक्ष्मी से सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन दूध का दान करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और हमेशा धन से तिजोरी भरी रहती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

पितृ दोष होगा दूर  

अगर आप पितृ दोष की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो माघ पूर्णिमा की पूजा करने के बाद मंदिर में काले तिल का दान करें। साथ ही माघ पूर्णिमा पर सूर्य देव को अर्घ्य भी देना चाहिए। माना जाता है कि इन शुभ कामों को करने से पूर्वजों को मोक्ष मिलता है और पितृ दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है।  

हमेशा अन्न के भरे रहेंगे भंडार

इसके अलावा माघ पूर्णिमा के दिन श्रद्धा अनुसार अन्न का दान करना उत्तम माना जाता है। गरीब लोगो में अन्न का दान करने से हमेशा अन्न के भंडार भरे रहते हैं और कभी भी अन्न की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।  

यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2025 Bhog: माघ पूर्णिमा पर श्रीहरि को इन भोग से करें प्रसन्न, धन लाभ के बनेंगे योग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।