Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Magh Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्र खत्म होने से पहले कर लें ये काम, बनी रहेगी माता रानी की कृपा

    Updated: Tue, 04 Feb 2025 11:08 AM (IST)

    माघ गुप्त नवरात्र को एक विशेष अवधि माना जाता है जिसमें साधक दस महाविद्याओं की पूजा कर माता रानी की असीम कृपा प्राप्त कर सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि माघ गुप्त नवरात्र (Magh Gupt Navratri Upay) की समाप्ति से पहले आपको कौन-से काम कर लेने चाहिए जिससे मां दुर्गा का आशीर्वाद आपके व आपके परिवार के ऊपर बना रहे।

    Hero Image
    Magh Gupt Navratri 2025 गुप्त नवरात्र में क्या करना चाहिए?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रकट नवरात्र यानी शारदीय और चैत्र नवरात्र की तरह हर साल 02 बार गुप्त नवरात्र भी मनाए जाते हैं, जिनमें माघ और आषाढ़ माह में आने वाले गुप्त नवरात्र शामिल हैं। गुरुवार, 30 जनवरी 2025 से गुप्त नवरात्र (Magh Gupt Navratri 2025) की शुरुआत हुई थी, जिसका समापन 07 फरवरी को होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जरूर करें ये काम

    माघ गुप्त नवरात्र में आप रोजाना मां दुर्गा के वैदिक मंत्रों का जप कर सकते हैं। इसी के साथ इस अवधि में दुर्गा सप्तशती, देवी महात्म्य और श्रीमद्-देवी भागवत जैसे धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इससे देवी मां आपसे प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से आपके जीवन के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं।

    इन कामों से होगा लाभ

    माघ गुप्त नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना से साधक को कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। गुप्त नवरात्र की अवधि तंत्र साधना करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण मानी गई है। लेकिन गृहस्थ लोगों के लिए भी यह माता रानी की कृपा प्राप्ति का एक बेहतर अवसर है। इस दौरान आप हवन और सात्विक पूजा का पालन कर, देवी मां के कृपा पाभ बन सकते हैं।

     

    यह भी पढ़ें - Magh Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्र पर करें देवी के इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे सभी कष्ट

    ध्यान रखें ये बातें

    माघ गुप्त नवरात्र के दौरान पवित्रता और साफ-सफाई का खासतौर से ध्यान रखें। इस दौरान घर में गंदगी या अंधेरा नहीं होना चाहिए। तामसिक चीजों से दूरी बनाएं और शुद्ध और सात्विक भोजन करें। इस दौरान चमड़े की चीजों का इस्तेमाल भी न करें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में देवी के रौद्र स्वरूपों की स्थापना न करें।

    साथ ही गुप्त नवरात्र में साधक को नाखून या बाल काटने से भी बचना चाहिए। माता रानी की पूजा के दौरान भूल से भी काले रंग के कपड़े न पहनें, वरना इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। गुप्त नवरात्र के दौरान मुंडन संस्कार करवाना भी शुभ नहीं माना जाता।

    यह भी पढ़ें - Magh Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्र में किस तरह करें दस महाविद्याओं को प्रसन्न?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।