Magh Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि पर करें ये दान, जीवन में नहीं रहेगा कोई दुख
साल में दो प्रकट नवरात्र की तरह 02 गुप्त नवरात्र भी मनाए जाते हैं जिनमें माघ माह में आता है और दूसरा आषाढ़ माह में। माघ गुप्त नवरात्र (Magh Gupt Navratri) में दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना गुप्त तरीके से करने का विधान है। यह पूजा मुख्य रूप से अघोर व तंत्र साधना करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस बार माघ गुप्त नवरात्र की शुरुआत गुरुवार, 30 जनवरी 2025 से हुई थी, जिसका समापन 07 फरवरी को होगा। ऐसे में 6 फरवरी को गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि मनाई जाएगी, जो काफी महत्व रखती है। इस मौके पर आप कुछ खास चीजों के दान (Magh Gupt Navratri 2025 daan) द्वारा देवी मां की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
गुप्त नवरात्र की अवधि में अनाज दान करने से व्यक्ति को सभी दुखों से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए आपको इस दौरान गरीब और जरूरतमंद को में गेहूं, चावल, जौ आदि का दान जरूर करना चाहिए। इससे साधक पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
(Picture Credit: Freepik)
दूर होंगी वैवाहिक जीवन की समस्याएं
गुप्त नवरात्र में माता रानी की विशेष कृपा के लिए लाल चंदन व कुमकुम का दान करना भी काफी उत्तम माना गया है। साथ ही इन दोनों को ही गुप्त नवरात्र की पूजा में अर्पित करना भी काफी शुभ माना गया है। गुप्त नवरात्र के अवसर पर यदि विवाहित महिलाएं लाल चंदन और कुमकुम दान करती हैं, तो इससे शादीशुदा जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें - Magh Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्र पर करें देवी के इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे सभी कष्ट
खुल जाएगी किस्मत
गुप्त नवरात्र में काले तिल, तिल के लड्डू, या तिल-गुड़ से बनी चीजों का दान करना भी काफी शुभ माना गया है। माना जाता है कि गुप्त नवरात्र में इस चीजों का दान करने से साधक को सभी कष्ट दूर होते चले जाते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। इसी के साथ आप गुप्त नवरात्र में अपनी क्षमता के अनुसार, कपड़ों और सोना-चांदी के गहनों का भी दान कर सकते हैं। इस दिन आपको लाल या पीले रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए।
दान के समय बोलें ये मंत्र
अगर आप गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि पर दान के दौरान "ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे" मंत्र का जप करते हैं, तो इससे मिलने वाला फल कई गुना बढ़ जाता है और साधव व उसके परिवार पर माता रानी की कृपा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें - Magh Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्र खत्म होने से पहले कर लें ये काम, बनी रहेगी माता रानी की कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।