Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akshaya Tritiya पर बन रहा विशेष योग, इन 2 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा; दूर होंगे सभी कष्ट

    सनातन धर्म में अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का विधान है। इस शुभ अवसर पर लोग सोना और चांदी से निर्मित आभूषणों की खरीदारी करते हैं। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी (Maa Laxmi Favorite zodiac signs) की पूजा करने से अक्षय फल मिलता है।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 30 Apr 2025 10:21 AM (IST)
    Hero Image
    Akshaya Tritiya 2025: धन की देवी मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 30 अप्रैल यानी आज अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है। साथ ही दान किया जा रहा है। अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही पैसों से संबंधित परेशानी दूर होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो अक्षय तृतीया के दिन दो राशि के जातकों पर देवी मां लक्ष्मी (Maa Laxmi Favorite zodiac signs) की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से अक्षय फल की प्राप्ति होगी। साथ ही सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। साथ ही घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होगा। आइए, इन 2 राशि के बारे में जानते हैं-

    महासंयोग

    वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर दुर्लभ सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इस योग में मां लक्ष्मी की पूजा करने और स्वर्ण की खरीदारी करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही शुभ कामों में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही शोभन और रवि योग का भी संयोग है। कुल मिलाकर कहें तो अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर विशेष संयोग बन रहा है।

    यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, मां लक्ष्मी की कृपा से कभी खाली नहीं होगी तिजोरी!

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या देवी मां दुर्गा हैं। इस राशि के जातकों को हमेशा चंद्र देव शुभ फल देते हैं। वहीं, अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर वृषभ राशि के जातकों को शुभ कामों में सफलता मिलेगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। धन से संबंधित परेशानी दूर होगी। अक्षय तृतीया के दिन से जीवन में खुशियों का आगमन होगा। सभी बिगड़े काम बनेंगे।

    धन की देवी की कृपा पाने के लिए पूजा के समय देवी मां लक्ष्मी को कमल का फूल और श्रीफल अवश्य ही अर्पित करें। साथ ही अखंडित चावल की खीर बनाकर मां को भोग लगाएं। वहीं, पूजा के बाद चावल, आटा, नमक,चीनी, दूध, दही और सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इन उपायों को करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा अवश्य ही बरसेगी।

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए भी अक्षय तृतीया बेहद शुभ रहने वाला है। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आज के दिन आप सोने या चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही जरूरतमंदों की आप सहायता भी करेंगे। आप अन्न और धन का दान कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों से प्यार मिलेगा। फ्यूचर के लिए कोई प्लानिंग कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। नए काम की शुरुआत करेंगे। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। कारोबार विस्तार करने के बारे में भी सोचेंगे। अक्षय तृतीया पर पूजा के समय कौड़ी और नारियल अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें: सोना खरीदना है बजट से बाहर, तो Akshaya Tritiya पर चांदी के 8 खूबसूरत कंगन से बढ़ाएं कलाई की शोभा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है