Maa Laxmi: शुक्रवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, रूठी हुईं मां लक्ष्मी भी हो जाएगी प्रसन्न
Maa Laxmi शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करना लाभकारी माना जाता है। शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ इन मंत्रों जाप करें। इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को हर कष्ट से छुटकारा मिल जाएगा।

नई दिल्ली, Shukravar Upay: पंचांग के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी तरह शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करने के साथ मंत्रों का जाप करने से धन संपदा की प्राप्ति होती है। इस बार का शुक्रवार और भी ज्यादा खास है। क्योंकि इस दिन नवरात्र के पांचवा दिन पड़ रहा है। इस दिन मां स्कंदमाता की विधिवत पूजा की जाएगी। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ इन मंत्रों का जाप जरूर करें।
शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप
मां लक्ष्मी का बीज मंत्र
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।
श्री लक्ष्मी महामंत्र
धन-धान्य और ऐश्वर्य की बढ़ोतरी के लिए शुक्रवार के दिन इस इस मंत्र का 108 बार जाप कर लें।
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
पैसों की तंगी दूर करने के लिए
पैसों की तंगी की समस्या से परेशान हो गए हैं, तो मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करें।
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। ।
सुख-सौभाग्य के लिए
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गुबा का फूल, इत्र चढ़ाने के साथ इस मंत्र का जाप करें।
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।